Home / Blog / Fingerprints : उंगलियों पर बने ये 9 निशान बताते है आपका भविष्य। जानिए क्या बताती हैं आपकी आंगलियां ? हस्तरेखा विज्ञान में उँगलियों का महत्व।

Fingerprints : उंगलियों पर बने ये 9 निशान बताते है आपका भविष्य। जानिए क्या बताती हैं आपकी आंगलियां ? हस्तरेखा विज्ञान में उँगलियों का महत्व।

Fingerprints : उंगलियों पर पाये जाने वाले निशान भी हस्तरेखा के लिये बहुत अधिक महत्वपूर्ण होते हैं। अपराध शास्त्र में इन चिन्हों का बहुत अधिक महत्व माना गया है। इन चिन्हों के माध्यम से व्यक्ति के चरित्र और उसके मनोविज्ञान आदि को अच्छी तरह से जान सकते हैं। इन चिन्हों के माध्यम से ही हम उसके व्यक्तित्व को भली प्रकार समझ सकते हैं। 

Astro Narinder Astro Narinder May 15, 2026
Fingerprints

Fingerprints : उंगलियों पर पाये जाने वाले निशान भी हस्तरेखा के लिये बहुत अधिक महत्वपूर्ण होते हैं। अपराध शास्त्र में इन चिन्हों का बहुत अधिक महत्व माना गया है। इन चिन्हों के माध्यम से व्यक्ति के चरित्र और उसके मनोविज्ञान आदि को अच्छी तरह से जान सकते हैं। इन चिन्हों के माध्यम से ही हम उसके व्यक्तित्व को भली प्रकार समझ सकते हैं।

Fingerprints

  • यदि उंगलियाँ भीतर की ओर झुकी हो तो व्यक्ति दुनियादारी में बहुत अधिक चतुर होते हैं तथा ऐसे व्यक्ति प्रत्येक कार्य की देखभाल कर सकते हैं। यदि उंगलियों के झुकाव बाहर की ओर हो तो ऐसे व्यक्तियों का हृदय कोमल होता है। अपने विचारों के वे धनी होते हैं तथा जीवन में यदि किसी को आश्वासन देते हैं तो अपने कथन को अन्तिम क्षण तक निभाने की कोशिश करते हैं। यदि उंगलियाँ जरूरत से ज्यादा बाहर झुकी हुई हों तो व्यक्ति लापरवाह होता है।
  • यदि उंगलियाँ टेढ़ी-मेढ़ी एवं बेडौल हों तो व्यक्ति अपराधी वर्ग के होते हैं तथा अपराध पूर्ण कार्यों में ही उनकी रुचि रहती हैं। जिनकी उंगलियाँ मोटी और फूली हुई होती हैं, वे निर्धनता की सूचक होती हैं। ऐसे व्यक्ति जितना भी धन उपार्जित करते है, उससे ज्यादा खर्च कर डालते हैं।
  • जिन व्यक्तियों के हाथ की उंगलियाँ वर्गाकार होती हैं, वे व्यक्ति जीवन में दूरगामी तथा नियमितता के साथ कार्य करने वाले होते हैं। अधिकतर ऐसे व्यक्ति व्यावसायिक में आते हैं, जो प्रत्येक कार्य की योजना बहुत अधिक सोच-विचार कर करते हैं।
  • ऐसे व्यक्ति हर कदम फूंक-फूंक कर रखने वाले होते हैं तथा इनके कार्यों में एक नियमितता होती है। ये स्वयं भी पूरा परिश्रम करते हैं और दूसरों से भी काम लेने की युक्ति इनको आती है। स्वच्छता, समय की पाबन्दी, अपने वचनों की रक्षा आत्म विश्वास आदि गुण इनमें विशेष रूप से पाये जाते हैं। ये व्यक्ति अच्छे गणितज्ञ तथा कवितज्ञ होते हैं। ऐसे ही व्यक्ति जीवन में विशेष उन्नति प्राप्त कर सकते हैं।
  • यदि उंगलियाँ चपटी हो तो ऐसे व्यक्ति सेवा कार्य में सफल होते है। जीवन में ऊँचे स्तर पर तथा अधिकारी पद पर पहुँचकर प्रशंसा अर्जित करते हैं। जिसकी उंगलियाँ एक सीध में होती है, वह व्यक्ति भाग्यशाली होता है तथा समाज में उसको विशेष सम्मान मिलता है।
  • यदि सभी उंगलियाँ गठीली एवं ऊबड़-खाबड़ होती हैं तो व्यक्ति विचारशील एवं अध्ययन प्रिय होता है। यदि उंगलियों में गांठें बहुत ज्यादा विकसित हों तो ऐसा व्यक्ति प्रतिभावान तथा चिन्तक होता है। उसके प्रत्येक कार्य में एक विशेष सुन्दरता और व्यवस्था होती है।
  • जिनके हाथों में तीखी उंगलियों होती हैं। अथवा जिनके अग्रभाग तीखे होते हैं, वे व्यक्ति अत्यन्त ही श्रेष्ठ तथा समाज में उच्चदर्जा प्राप्त करने वाले होते हैं। ऐसे व्यक्ति दार्शनिक, कलाकार, संगीतकार तथा अपनी आत्मा के अनुसार चलने वाले होते हैं। उनके हृदय में घृणा, क्रोध और अविवेक नहीं होता, अपितु इनका पूरा हृदय दया, प्रेम और स्नेह से परिपूर्ण होता है।
  • परन्तु अत्यधिक तीखी उँगलियाँ दिमाग के पागलपन को स्पष्ट करती हैं। ऐसे व्यक्ति केवल कल्पनाशील होते हैं। इनके जीवन में सफलता कम ही रहती है। तांत्रिक लोगों की उंगलियों सामान्यतः ऐसी ही देखने को मिलती हैं। ऐसा समझने में आया है कि मनुष्यों में वे व्यक्ति ज्यादा उन्नत एवं सभ्य ज्ञात हुए हैं, जिनकी उंगलियों के अग्रभाग सामान्य रूप से तीखे होते है।

Fingerprints

Fingerprints : उंगलियों पर बने ये ९ निशान बताते है आपका भविष्य।

ये चिन्ह Fingerprints निम्न प्रकार से हैं :-

Fingerprints : शंकु

उंगलियों के ऊपरी भाग अर्थात पोरुओं पर यदि शंकु का चिन्ह दिखाई दे तो ऐसा व्यक्ति मानसिक रूप से अत्यन्त समर्थ एवं श्रेष्ठ होता है। ऐसे व्यक्ति विपरीत परिस्थितियों में भी उन्नति करते रहते हैं तथा परिस्थितियों पर विजय प्राप्त करते हैं साथ ही परिस्थितियों के अनुसार अपने आपको ढाल लेने की क्षमता रखते हैं। ऐसे व्यक्ति जीवन में अपने प्रयत्नों से सफल हो जाते हैं, परन्तु वृद्धावस्था में ये व्यक्ति हृदय रोगों के भी शिकार पाये जाते हैं।

Fingerprints : तम्बू

किसी-किसी व्यक्ति की उंगलियों के पोरुओं पर तम्बूवत चिन्ह देखने को मिलते हैं। ऐसे व्यक्ति अधिकतर सहृदय एवं कलाकार होते हैं और अपनी कला के माध्यम से बहुत ऊँचे उठते हैं। परन्तु यह बात भी सही है कि ऐसे व्यक्ति भावुक होते हैं और इन लोगों का अनुचित लाभ उठाया जाता है। मानसिक दृष्टि से ऐसे व्यक्ति असंतुलित होते हैं तथा इनका गृहस्थ जीवन लगभग दुखमय-सा ही रहता है।

Fingerprints : चक्र

उंगलियों पर चक्र का निशान पाया जाना शुभ माना गया है। ऐसे व्यक्ति अपने विचारों में स्वतंत्र होते हैं तथा इनके प्रत्येक कार्य में मौलिकता दिखाई देती है। विवेक के बल पर ये समाज में सम्माननीय स्थान भी प्राप्त करते हैं तथा ये रूढ़ि, अज्ञान और पोंगा पन्थी से दूर रहते हैं।

Fingerprints : मेहराब

जिनके पोरुओं पर मेहराब के चिन्ह पाये जाते हैं, वे व्यक्ति अधिकतर आलसी, शक्की तथा सवेन्दनशील प्रवृत्ति के होते हैं। ऐसे व्यक्ति को न तो अपने आप पर भरोसा होता है और न ये किसी दूसरों पर भरोसा करते हैं। ऐसे व्यक्ति अपने चारों ओर भ्रम का वातावरण बनाये रखते हैं। रहस्यमय कार्यों तथा गुप्तचर से सम्बन्धित कार्यों में ये विशेष सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

Fingerprints : त्रिभुज

त्रिभुज का चिन्ह व्यक्ति को रहस्यमय बनाता है। ऐसे व्यक्ति योगाभ्यास के द्वारा अपने शरीर को सुगठित बनाने में समर्थ होते है। साथ ही साथ ऐसे व्यक्ति एकान्त प्रेमी तथा रूढ़िवादी भी देखे गये हैं। इनके मन में जो बात घर कर जाती है, उसे ये सहज में ही नहीं छोड़ते।

Fingerprints : तारा

जिन व्यक्तियों की उंगलियों पर तारा या क्रॉस का चिन्ह दिखाई दे तो वह व्यक्ति प्रबल भाग्यवादी एवं भाग्यशाली होगा, ऐसा समझ लेना चाहिए। ऐसे व्यक्ति को जीवन में कई बार अप्रत्याशित रूप से धन लाभ होता है। आर्थिक दृष्टि से ये व्यक्ति जीवन में सुखी रहते हैं।

Fingerprints

Fingerprints : कंदुक

यदि उंगलियों के पीरुओं पर गोल निशान या कंदुक चिन्ह दिखाई दे तो वे व्यक्ति आदर्श प्रेमी और आदर्श मित्र कहे जाते हैं। एक तरफ जहाँ इनकी रुचि भोग की तरफ होती है वहां दूसरी ओर वैराग्य की तरफ भी इनका झुकाव होता है। मानसिक दृष्टि से ये अस्थिर होते हैं तथा किसी भी कार्य को पूर्णता के साथ सम्पन्न करना इनके स्वभाव में नहीं होता।

Fingerprints : जाल

जाल युक्त उंगलियाँ इस बात की सूचक होती हैं कि व्यक्ति के जीवन में जरूरत से ज्यादा बाधाएं एवं पेरशानियाँ आयेगी। यद्यपि इनकी जीवन शक्ति दृढ़ होती है तथा अपनी इच्छा-शक्ति के बल पर ये संकटों से भी सही सलामत निकल आते हैं परन्तु फिर भी इनके जीवन में आराम तथा सुख कम ही रहता है। अधिकतर अपराधवृत्ति के लोगों तथा डाकुओं की उंगलियों पर ऐसे चिन्ह आसानी से देखे जा सकते हैं।

Fingerprints : चतुर्भुज

यदि उंगली के पोरूओं पर वर्ग या चतुर्भुज का चिन्ह दिखाई दे तो यह समझ लेना चाहिए कि वह व्यक्ति अपने जीवन में परिश्रमी रहा है और अपने परिश्रम तथा उद्यम के बल पर लक्ष्मी को • अपने वश में रखने की सामर्थ्य रखता है।

ऐसा व्यक्ति आर्थिक दृष्टि से पूर्ण सम्पन्न तथा सुखी रहता है। यदि किसी की उंगलियों पर एक से अधिक चिन्ह दिखाई दें तो उस व्यक्ति में उनसे सम्बन्धित फलादेशों का मिश्रण समझना चाहिए।

सर्वोत्तम गुणवत्ता वाले सभी रत्न खरीदें सर्वोत्त्तम दामों में।

अपने जीवन की सभी समस्याओं का समाधान जानने के लिए, भारत के सर्वश्रेष्ठ ज्योतिषियों के साथ मुफ़्त कॉल प्राप्त करें।

Watch: Vedic answers in 40 seconds

Trusted by 5 Million Seekers

Get a Personal Vedic Reading

Articles give the framework. Your chart gives the answers. Talk to one of our 200+ verified Vedic astrologers about your specific questions.

200+
Vedic Experts
4.7★
Avg Rating
24×7
Chat & Call
Download Guruji App →

Free first consult · Pay per minute from ₹3 · Hindi / English / Tamil & 10 more

Today's Horoscope

Check free horoscope here

Start