Home / Blog /  दशहरा 2022 के दिन करें ये उपाय, तुरंत बदलेगी किस्मत।

 दशहरा 2022 के दिन करें ये उपाय, तुरंत बदलेगी किस्मत।

दशहरे के दिन  भूलकर भी इस दिन कोई निषिद्ध कार्य नहीं करना चाहिए। मान्यताएं बताती हैं कि दशहरे पर वृक्षों  को तोड़ने से परिवार को नुकसान होता है। जानिए आज क्या करना चाहिए और किन चीजों से बचना चाहिए।

Hermeet Chawla Hermeet Chawla Mar 27, 2026
दशहरा

दशहरा नवरात्रि के अद्भुत नौ दिवसीय उत्सव के समापन का प्रतीक है। इस  त्योहार का दसवां दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतिनिधित्व करता है। हिंदू पंचांग के अनुसार  सातवां महीना, अश्विन शुक्ल पक्ष  वह समय होता है जब इसे मनाया जाता है।

अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार यह सितंबर से अक्टूबर के बीच होता है। इस पर्व को दशहरा और विजयादशमी के नाम से जाना जाता है।

दशहरा के दिन नवरात्री समाप्त होती है तथा देवी दुर्गा का विसर्जन होता है।  इस दिन भगवान् श्री राम ने भी रावण को और उसके अहंकार को नष्ट किया था।  शास्त्र एवं ज्योतिष  की दृष्टि से यह दिन बहुत ही महत्व पूर्ण होता है।

जैसे श्री राम जी ने विजय प्राप्त की ठीक उसी प्रकार आप भी अपने जीवन  में दशहरा के दिन पूजन अथवा शास्त्रों में बताये गए उपाय को करके अपने शत्रुओं  पर विजय एवं  समृद्धि प्राप्त कर सकते हैं।

 

दशहरा

दशहरा के दिन पर कौनसी राशि की लोग क्या करें?

मेष राशि

दशहरा के दिन मेष राशि के लोगों को भगवान गणपति की पूजा करनी चाहिए। उन्हें दुर्बा और लड्डू चढ़ाएं और उनसे अपने दुश्मनों पर जीत की प्रार्थना करें। इससे उनके पापों का नाश होता है और घर में सुख-समृद्धि आती है।

 

वृषभ राशि

दशहरा के दिन वृषभ राशि के लोग भगवान शिव की पूजा करे । रावण का वध करने से पहले श्री राम ने भी भोलेनाथ को प्रणाम किया था। अगर संभव हो तो नीलकंठ पक्षी की भी पूजा एवं दर्शन तो जरूर करें और उसे खाने को चावल दे ऐसा करने से भोलेनाथ की विशेष कृपा होती है।

 

मिथुन राशि

मंगल ग्रह मिथुन राशि के जातकों का स्वामी माना जाता है। दशहरा के दिन मिथुन राशि वालों को लाल कपड़े में थोड़ा सा गुड़ बांधकर धरती के नीचे दबा देना होता है। इससे सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होगी।

कर्क राशि

दशहरा के दिन कर्क राशि में पैदा हुए लोग, जिन पर बृहस्पति का शासन है, दशहरा के लिए एक नई झाड़ू लें , और इसका इस्तेमाल करें। गरीबी और दुख दोनों का अंत होगा।

 

सिंह राशि

दशहरा के दिन सिंह राशि वालों को भाग्यशाली जीवन के लिए लोगों को भोजन कराकर या सक्षम होने पर दान देकर उनकी सहायता करनी चाहिए। उसके बाद, भगवान नारायण को अपनी समस्या के बारे में बताएं और जल्दी से इसे हल करने के लिए उनसे प्राथना करें।

 

कन्या राशि

 

दशहरा के दिन कन्या राशि के लोगों को  श्री राम को गुड़ चढ़ाना चाहिए और उसीका  सेवन करना चाहिए । कन्या राशि के जातक रामरक्षा स्तोत्र का पाठ अवश्य करें और शाम के समय घर में दीपक जरूर जलाएं।  इससे भगवान् प्रसन्न होकर धन और यश देंगे।

 

तुला राशि

दशहरा के दिन तुला  राशि के लोग हनुमान जी को बेसन के लड्डू में अर्पित करें। हनुमान जी की पूजा करने से श्री राम की कृपा मिलती है। हनुमान जी को संकट मोचन कहा जाता था। वे हर समस्या का समाधान करते हैं, साथ ही तुला राशि वाले शुध्धता पूर्वक बैठकर सुन्दर काण्ड का पाठ करें। ऐसा करने से उन्हें हर छेत्र में विजय मिलेगी।

 

वृश्चिक

दशहरा के दिन वृश्चिक राशि के व्यक्ति को इस दिन माता पिता का विशेष सेवा करें, और अपने भोजन में से अग्रासन गौ ज़रूर निकालें। व्यर्थ यात्रा में  न गवाएं , घर में परिवार के साथ बैठकर श्री राम दरबार का पूजन करें हो सके तो भगवान् के विजय गाथा लंका काण्ड का पाठ करें।

 

धनुराशि

दशहरा के दिन धनु राशि के लोग ज्ञान प्रदाता गणपति को  चावल  के मोदक का भोग  लगाएं  और हर स्थिति में सद्भावना बनाएं रखें। और साथ ही एक  मुठी चावल लेकर अपने  ऊपर से दश  बार घडी की दिशा में घुमाय और ॐ रं रमाये नमः बोलते जाए, उसके बाद ईश्वर से अपनी मनोकामना बोले और वह चावल चूहों के पास रख दें अन्यथा चिड़ियों को खिला दें।  मनोकामना जल्द पूरा होगा।

 

मकर राशि

दशहरा के दिन अगर संभव हो तो नीलकंठ पक्षी की भी पूजा एवं दर्शन तो जरूर करें और उसे खाने को चावल दे ऐसा करने से भोलेनाथ की विशेष कृपा होती है। परिवार में सभी के द्वारा पक्षी को दाना दिलवाएं  यही मकर राशि के हर समस्या के  लिए समाधान है।

 

कुंभ राशि

दशहरा के दिन कुंभ राशि के जातक श्री रामचरितमानस के  लंका काण्ड  का पाठ करें और राम जी की पूजा करें।  जातक को चाहिए की ब्राह्मण भोजन करवाये और आशीर्वाद प्राप्त करें।  साथ  तुलसी के वृक्ष की पूजा जरूर करें।

 

मीन राशि

दशहरे के दिन मीन राशि के लोग घर के द्वार पर घी के दो दिए जलाएं और  आदित्यह्रदय स्तोत्र का पाठ करें। तथा ताम्बे के  लोटे में जल , लाल फूल और अक्षत लेकर सूर्य भगवान् को 3 अंजलि  दें। और जीवन में सर्वत्र विजय की प्रार्थना करें।

दशहरे के दिन ये जरूर करें नहीं तो हो जायेगा भारी नुकसान। 

 

दशहरा

 

दशहरे के दिन  भूलकर भी इस दिन कोई निषिद्ध कार्य नहीं करना चाहिए। मान्यताएं बताती हैं कि दशहरे पर वृक्षों  को तोड़ने से परिवार को नुकसान होता है। जानिए आज क्या करना चाहिए और किन चीजों से बचना चाहिए।

  1. दशहरा के दिन सभी लोग नीलकंठ पक्षी का दर्शन अवश्य करें इससे भाग्य खुलते हैं।
  2. दशहरा के दिन राम की पूजा करें और मिष्ठान का भोग लगाएं।
  3. दशहरा के दिन शास्त्रों में वृक्ष पूजन का विशेष दिन बताया गया है। इस दिन हमेशा विजय दिलाने वाले अपराजिता के वृक्ष की पूजा होती है।  इसके फूलों को भगवान् शिव , माँ दुर्गा और शालिग्राम को अर्पित करें तथा वृक्ष की सभी उपचारों से पूजन करें। ऐसा करने से आप जीवन के किसी क्षेत्र में पराजित नहीं होंगे और साथ ही शत्रु भी  कम होंगे अथवा नष्ट हो जायेंगे।
  4. दशहरा के दिन अपराजिता के साथ साथ आवला और शमी वृक्ष के पूजन का भी विशेष महत्व है अतः इस दिन संभव हो तो इनकी पूजा भी जरूर करें।
  5. दशहरा के दिन यदि आपके घरमें बेल का पेड़ हो अथवा कही आस पास होतो वहाँ जाकर उसके नीचे एक पथ्थर रख कर उसकी पूजा जरूर करें.   इससे समस्त तीर्थों का पुण्य देने वाला विल्व वृक्ष आपके लिए कल्प वृक्ष जैसा हो जायेगा और आपकी हर मनोकामना पूरी करेगा।
  1. दशहरा के दिन भूल कर भी घरमे आंध्र न होने दें , संभव होतो एक दिया जला दें जो पूरी रात जलता रहे। जिससे कोई नकारात्मक ऊर्जा आपके घर के पास भी न भटके।
  2. ध्यान रखें की आज के दिन किसी भी व्यक्ति को अनावश्यक कष्ट न पहुचायें अन्यथा अक्षय पाप के भागी होंगे।
  3. यदि घर में कलेश होता हो अथवा पति पत्नी में नहीं बनती हो तो घर के लोग मिल कर श्री रामचरित मानस के बाल काण्ड का पाठ करें। ऐसा करने से घर के लोगो में आपसी प्रेम की भावना का संचार होगा।

दशहरा के दिन क्यों करते हैं नीलकंठ का दर्शन ?

 

दशहरा

 

दशहरे के दिन नीलकंठ पक्षी को देखने के बाद ही भगवान राम ने अभिमानी राजा रावण का वध किया और लंका पर विजय प्राप्त कर लिया। दशहरे के अवसर को भगवान श्री राम की लंका पर जीत के अलावा बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है। पौराणिक काल से, लोगों ने दशहरे के दिन नीलकंठ पक्षी को देखा है।

ऐसा दावा किया जाता है कि लंकापति रावण के मारे जाने के बाद भगवान राम पर एक ब्राह्मण की हत्या का आरोप लगाया गया था। इसके बाद, भगवान श्री राम और उनके चचेरे भाई लक्ष्मण ने ब्राह्मण की हत्या के अपने अपराध का प्रायश्चित करने के लिए भगवान शिव से प्रार्थना की। किंवदंती के अनुसार, भगवान शिव उस समय भगवान श्री राम को नीलकंठ पक्षी के रूप में प्रकट हुए थे।

वेदों के अनुसार दशहरे के शुभ अवसर पर नीलकंठ पक्षी को देखना अत्यंत भाग्यशाली और सौभाग्य लाता है। दशहरे के दिन, यह देखना आम बात है कि ज्यादातर लोग नीलकंठ पक्षी को देखने के प्रयास में पूरा दिन आसमान की ओर देखते हुए बिताते हैं।

जो लोग इस दिन नीलकंठ का दर्शन करतें हैं उनके  सभी कार्य पूर्ण  होते है , उनके  धन में वृद्धि होती रहेगी, और वह शुभ और फलदायी कार्य कर करते  है ताकि उनके  घर में जीवन भर शांति और सुख बना रहे।

पौराणिक कथाओं और पवित्र ग्रंथों के अनुसार भगवान शिव ही नीलकंठ के रूप में एक पक्षी हैं। इस पक्षी की भगवान शिव के अवतार और प्रवक्ता दोनों होने की प्रतिष्ठा है। ऐसा माना जाता है कि भगवान शिव नीलकंठ पक्षी के रूप में दुनिया की यात्रा करते हैं।

वैज्ञानिकों का दावा है कि नीलकंठ को किसानों की किस्मत का संरक्षक माना जाता है,नीलकंठ खेतों में कीड़ों को खाकर किसान की फसलों की रक्षा करता है।  इसलिए यह किसानों का वफादार दोस्त और भाग्य बताने वाला दोनों है।

 

2022 में दशहरा कब मनाया जाएगा ?

इस साल 2022 में दसहरा 5 अक्टूबर, बुद्धवार  को मनाया जायेगा। पंचांग अनुसार दशमी तिथि 4 अक्टूबर को दोपहर में 2 बजके 20 मिनट से शुरू होगी और 5 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे तक रहेगी।  इस दौरान श्रवण नक्षत्र रातमें सवा नव बजे तक रहेगा।

इसी समय के भीतर अभी बताये गए ऊपर अथवा दशमी में कीजाने वाली सभी पूजन प्रक्रिया दशमी तिथि के अंत से पहले करले। तथा ब्रह्ममुहूर्त में स्नान कर पूजन प्रक्रिया सुरु करें।

अधिक पढ़ें

Watch: Vedic answers in 40 seconds

Trusted by 5 Million Seekers

Get a Personal Vedic Reading

Articles give the framework. Your chart gives the answers. Talk to one of our 200+ verified Vedic astrologers about your specific questions.

200+
Vedic Experts
4.7★
Avg Rating
24×7
Chat & Call
Download Guruji App →

Free first consult · Pay per minute from ₹3 · Hindi / English / Tamil & 10 more

Today's Horoscope

Check free horoscope here

Start