Home / Blog / शरद पूर्णिमा पर माँ लक्ष्मी लेती हैं धन देने का संकल्प। जाने क्या है इसके चमत्कारी उपाय। 2022

शरद पूर्णिमा पर माँ लक्ष्मी लेती हैं धन देने का संकल्प। जाने क्या है इसके चमत्कारी उपाय। 2022

शरद पूर्णिमा आश्विन मासके शुक्ल पक्ष में होता है। इस पूर्णिमाको 'कोजागरव्रत' कहा गया है। उसमें विधिपूर्वक स्नान करके उपवास करे और जितेन्द्रिय भावसे रहे ताँबे अथवा मिट्टीके कलशपर वस्त्रसे ढकी हुई सुवर्णमयी लक्ष्मीप्रतिमाको स्थापित करके भिन्न-भिन्न उपचारोंसे उनकी पूजा करे।

Astro Dr. Arti S Astro Dr. Arti S Apr 04, 2026
शरद पूर्णिमा

Sorry, this entry is only available in अमेरिकी अंग्रेज़ी.

शरद पूर्णिमा पर माँ लक्ष्मी करलेती हैं धन देने का संकल्प। जाने क्या है इसके चमत्कारी उपाय।

शरद पूर्णिमा आश्विन मासके शुक्ल पक्ष में होता है। इस पूर्णिमाको ‘कोजागरव्रत’ कहा गया है। उसमें विधिपूर्वक स्नान करके उपवास करे और जितेन्द्रिय भावसे रहे ताँबे अथवा मिट्टीके कलशपर वस्त्रसे ढकी हुई सुवर्णमयी लक्ष्मीप्रतिमाको स्थापित करके भिन्न-भिन्न उपचारोंसे उनकी पूजा करे।

 

शरद पूर्णिमा

शरद पूर्णिमा पर धन प्राप्ति के अचूक उपाय।

  • सायंकालमें चन्द्रोदयहोनेपर सोने, चाँदी अथवा मिट्टीके घृतपूर्ण एक सौ दीपक जलावे।
  • इसके बाद घी और शक्कर मिलायी हुई बहुत-सी खीर तैयार करे और बहुत-से पात्रोंमें उसे ढालकर चन्द्रमाकी चाँदनी में रखे।
  • जब एक पहर बीत जाय तो लक्ष्मीजीको वह सब अर्पण करे।
  • तत्पश्चात् भक्तिपूर्वक ब्राह्मणोंको वह खीर भोजन करावे और उनके साथ ही माङ्गलिक गीत तथा मङ्गलमय कार्योंद्वारा जागरण करे।
  • तदनन्तर अरुणोदय-कालमें स्नान करके लक्ष्मीजीकी वह स्वर्णमयी मूर्ति आचार्यको अर्पित करे।
  • उस रातमें देवी महालक्ष्मी अपने कर कमलोंमें वर और अभय लिये निशीथ कालमें संसारमें विचरती हैं और मन-ही-मन संकल्प करती हैं कि ‘इस समय भूतलपर कौन जाग रहा है ? जागकर मेरी पूजामें लगे हुए उस मनुष्यको मैं आज धन दूँगी।’
  • प्रतिवर्ष किया जानेवाला यह व्रत लक्ष्मीजीको संतुष्ट करनेवाला है। इससे प्रसन्न हुई लक्ष्मी इस लोकमें समृद्धि देती हैं और शरीरका अन्त होनेपर परलोकमें सद्गति प्रदान करती हैं।
  • कार्तिककी पूर्णिमाको ब्राह्मणत्वकी प्राप्ति और सम्पूर्ण शत्रुओंपर विजय पानेके लिये कार्तिकेयजीका दर्शन करे।
  • उसी तिथिको प्रदोषकालमें दीपदानके द्वारा सम्पूर्ण जीवोंके लिये सुखदायक ‘त्रिपुरोत्सव’ करना चाहिये।
  • उस दिन दीपका दर्शन करके कीट, पतंग, मच्छर, वृक्ष तथा जल और स्थलमें विचरनेवाले दूसरे जीव भी पुनर्जन्म नहीं ग्रहण करते उन्हें अवश्य मोक्ष होता है।
  • उस दिन चन्द्रोदयके समय छहों कृत्तिकाओंकी, खङ्गधारी कार्तिकेयकी तथा वरुण और अग्निकी गन्ध, पुष्प, धूप, दीप, प्रचुर नैवेद्य, उत्तम अन्न, फल तथा शाक आदिके द्वारा एवं होम और ब्राह्मणभोजनके द्वारा पूजा करनी चाहिये।
  • इस प्रकार देवताओंकी पूजा करके घरसे बाहर दीप दान करना चाहिये।
  • दीपकोंके पास ही एक सुन्दर चौकोर गड्ढा खोदे। उसकी लंबाई-चौड़ाई और गहराई चौदह अंगुलकी रखे। फिर उसे चन्दन और जलसे सींचे । तदनन्तर उस गड्ढेको गायके ।
  • दूधसे भरकर उसमें सर्वाङ्गसुन्दर सुवर्णमय मत्स्य डाले। उस मत्स्यके नेत्र मोतीके बने होने चाहिये। फिर ‘महामत्स्याय नमः’ इस मन्त्रका उच्चारण करते हुए गन्ध आदिसे उसकी पूजा करके ब्राह्मणको उसका दान कर दे।
  • यह क्षीरसागर-दानकी विधि बतायी है। इस दानके प्रभावसे मनुष्य भगवान् विष्णुके समीप आनन्द भोगता है। इस पूर्णिमाको ‘वृषोसर्गव्रत’ तथा ‘नक्तव्रत’ करके मनुष्य रुद्रलोक प्राप्त कर लेता है।

 

शरद पूर्णिमा

 

शरद पूर्णिमा पर यह कार्य कभी न करें पूरे जीवन रुष्ट रहेंगी माँ लक्ष्मी।

  • झाड़ू में माँ लक्ष्मी स्वयं विराजमान रहती हैं। अतः शरद पूर्णिमा के दिन कभी भूल कर भी घरमें रखे झाड़ू को पैर से न छुएं।
  • इस दिन सुबह उठ कर घरमें झाड़ू जरूर लगाएं। और पूजा स्थल के साथ साथ रसोई और द्वार भी स्वच्छ रखें।
  • माँ धरती भी माँ लक्ष्मी का रूप तथा विष्णु पत्नी कही गयी हैं। इसलिए सुबह मंत्र पूर्वक सबसे पहले माँ धरती को प्रणाम करते हुए पैर जमीन पर रखें इससे शरीर में एक अलग ऊर्जा का संचार होगा।
  • इस शरद पूर्णिमा से एक दिन पहले घर के सभी जूठे बर्तन धूल लें ताकि रात्रि के समय कोई भी बर्तन जूठा न हो। कोशिश करें की चंद्रोदय से पहले सारे कार्य करलें।
  • एक दिन पूर्व की रात्रि में विंष्णुप्रियाये नमः का जाप करते हुए शयन करें।
  • तथा शरद पूर्णिमा के अवसर पर निंद्रा से दूर रह कर जागरण करें।
  • इस दिन जातक व्रत धारण करें और माता के स्वागत के लिए घर को रंगोली आढ़ती से सुजज्जित करें।
  • शरद पूर्णिमा की रात्रि घरमें कोई भी पात्र जूठा न रखें। भोजन बनाने के इस्तेमाल में आने वाले पात्र जैसे बेलन , तवा आदि को भी सुद्धता पूर्वक धूल लें और यह कार्य गौधूलि से पूर्व करें।
  • माँ लक्ष्मी अशुद्धता से कोशों दूर रहती हैं अतः उसदिन इस बात पर जरूर ध्यान रखे की पुरा घर स्वच्छ हो।
  • सभी धन व व्यापार के इच्छुक व्यक्ति इस दिन व्रत रखकर माँ लक्ष्मी का विधि अनुसार सभी 16 उपचारों से पूजन।
  • सायं काल में विष्णु लक्ष्मी के समीप बैठकर श्री सूक्त एवं पुरुष सूक्त का 21 पाठ अवश्य करें।
  • यदि संभव हो तो हवन भी श्री सूक्त के पाठ से कर दें।
  • इस दिन रात्रिं में कपडे भार नहीं सुखाने चाहिए क्यूंकि रात्रि में विचरण करने वाले नकारात्मक ऊर्जाएं भी कपड़ों के संपर्क में आकर इसे नकारात्मक ऊर्जा से भर देती हैं ।
  • शरद पूर्णिमा के दिन घर के हर महत्वपूर्ण कक्ष में एक दिया जरूर जलाएं और कोशिश रखें की घरमें अँधेरा न होने पाए।
  • अपने घर की तिजोरी के पास ला पुश्प रख कर एक लाल कपडे पर श्री यन्त्र जरूर रखें इससे माँ लक्ष्मी  रात्रि में आपके तिजोरी पर कृपा दृष्टि रखती हैं।

शरद पूर्णिमा व्रत महिमा की कथा।

 

 

शरद पूर्णिमा

 

 

एक साहूकार की दो बेटियाँ थीं। दोनों बेटियां पूर्णिमा का व्रत रखती थीं, लेकिन बड़ी बेटी विधिपूर्वक पूर्ण व्रत रखती थी जबकि छोटी बेटी अधूरा व्रत रखती थी। नतीजा यह हुआ कि साहूकार की छोटी बेटी की बेटी पैदा होते ही मर गई।

जब उन्होंने पंडितों से अपने बच्चों की मृत्यु का कारण पूछा, तो उन्होंने बताया कि पहले के समय में आप पूर्णिमा का अधूरा उपवास करते थे, जिससे आपके सभी बच्चे पैदा होते ही मर जाते हैं।

तब छोटी बेटी ने पंडितों से इसका उपाय करने को पूछा, तो उन्होंने कहा कि यदि आप विधि-विधान से पूर्णिमा के दिन का पालन करें, तो आपके बच्चे जीवित रह सकते हैं।

उन ब्राह्मणों  की सलाह पर साहूकार के छोटे साहूकार ने पूर्णिमा के दिन उपवास समाप्त किया। परिणाम स्वरूप, उन्हें पुर्त्री  रत्न प्राप्त हुआ, लेकिन कुछ ही समय बाद उसकी मृत्यु हो गई।

फिर छोटी बेटी ने लड़की को लिटा दिया और उसके ऊपर कुछ कपडे से ढक दिया।   फिर उसने अपनी बड़ी बहन को बुलाया और वही बैठने के लिए आग्रह किया ।

 

बड़ी बहन जब पीढ़ी पर बैठने लगी तो उसकी साड़ी  मरे हुए बच्चे को छू गई, और उसके  छूते ही बच्चा रोने लगा।

बड़ी बहन ने कहा- तुम मुझे अपशकुन मानती हो तो मुझे इन बच्चों के पास मत बैठाओ अगर मैं बैठ गयी  तो तुम्हारा यह बच्चा मर जाएगा।

तब छोटी बहन ने कहा, दीदी, तुम नहीं जानती, यह तो पहले ही मर चुकी थी, तुम्हारी अपार शरद पूर्णिमा व्रत के प्रभाव  से फिर से जीवित हो गई है। यह आपकी पुण्य प्रताप से  जीवित हो गयी  है।

इस घटना के बाद शहर में उन्होंने शरद पूर्णिमा के व्रत का आभास कराया और नगर के सभी लोग पूर्णिमा कर व्रत करने लगें।

 

सर्वोत्तम गुणवत्ता वाले सभी रत्न खरीदें सर्वोत्त्तम दामों में।

अपने जीवन की सभी समस्याओं का समाधान जानने के लिए, भारत के सर्वश्रेष्ठ ज्योतिषियों के साथ मुफ़्त कॉल प्राप्त करें।

वीडियो में जवाब

Trusted by 5 Million Seekers

Get a Personal Vedic Reading

Articles give the framework. Your chart gives the answers. Talk to one of our 200+ verified Vedic astrologers about your specific questions.

200+
Vedic Experts
4.7★
Avg Rating
24×7
Chat & Call
Download Guruji App →

Free first consult · Pay per minute from ₹3 · Hindi / English / Tamil & 10 more

Today's Horoscope

Check free horoscope here

Start