रमा एकादशी ( Rama Ekadashi ) का व्रत 21 अक्टूबर 2022 को पंचांग के अनुसार बताया गया है। स्वयं में सम्पूर्ण पापों को हर कर धन, वैभव एवं सुख देने वाला है। हिंदू कैलेंडर में, एकादशी एक पवित्र दिन है जो कार्तिक महीने में कृष्ण पक्ष ग्यारहवें दिन में आता है।

एकादशी ( Rama Ekadashi ) को तिथियों में सबसे सर्वश्रेष्ठ तिथि का दर्जा मिला है। इस दिन सभी ईश्वर के भक्तो को उपवास रखना होता है। एकादशी के दौरान एक आदर्श निराहार व्रत रखा जाता है। इस दिन तरल पदार्थ का सेवन कर सकते हैं या, आवश्यकतानुसार, फलहारी भोजन कर सकते हैं।
(Rama Ekadashi) रमा एकादशी व्रत कथा
रमा एकादशी का व्रत बिना कथा के अधूरा माना जाता है अतः आइये जानते है क्या है व्रतकथा।
युधिष्ठिरने पूछा- जनार्दन! मुझपर आपका स्नेह है; अतः कृपा करके बताइये। कार्तिकके कृष्णपक्षमें कौन-सी एकादशी होती है ?
भगवान् श्रीकृष्ण बोले- राजन्! कार्तिकके कृष्णपक्षमें जो परम कल्याणमयी एकादशी होती है, वह ‘रमा’ (Rama Ekadashi) के नामसे विख्यात है। ‘रमा’ परम उत्तम है और बड़े-बड़े पापोंको हरनेवाली है।
पूर्वकालमें मुचुकुन्द नामसे विख्यात एक राजा हो चुके हैं, जो भगवान् श्रीविष्णुके भक्त और सत्यप्रतिज्ञ थे । निष्कण्टक राज्यका शासन करते हुए उस राजाके यहाँ नदियोंमें श्रेष्ठ चन्द्रभागा कन्याके रूपमें उत्पन्न हुई। राजाने चन्द्रसेनकुमार शोभनके साथ उसका विवाह कर दिया।
एक समयकी बात है, शोभन अपने ससुरके घर आये। उनके यहाँ दशमीका दिन आनेपर समूचे नगरमें ढिंढोरा पिटवाया जाता था कि एकादशीके दिन कोई भी भोजन न करे, कोई भी भोजन न करे।

यह डंकेकी घोषणा सुनकर शोभनने अपनी प्यारी पत्नी चन्द्रभागासे कहा- ‘प्रिये! अब मुझे इस समय क्या करना चाहिये, इसकी शिक्षा दो ।’
चन्द्रभागा बोली- प्रभो ! मेरे पिताके घरपर तो (Rama Ekadashi) एकादशीको कोई भी भोजन नहीं कर सकता। हाथी, घोड़े, हाथियोंके बच्चे तथा अन्यान्य पशु भी अन्न, घास तथा जलतकका आहार नहीं करने पाते; फिर मनुष्य एकादशीके दिन कैसे भोजन कर सकते हैं। प्राणनाथ! यदि आप भोजन करेंगे तो आपकी बड़ी निन्दा होगी।
इस प्रकार मनमें विचार करके अपने चित्तको दृढ़ कीजिये । शोभनने कहा- प्रिये! तुम्हारा कहना सत्य है, मैं भी आज उपवास करूँगा। दैवका जैसा विधान है, वैसा ही होगा ।
भगवान् श्रीकृष्ण कहते हैं- इस प्रकार दृढ़ निश्चय करके शोभनने व्रतके नियमका पालन किया। क्षुधासे उनके शरीरमें पीड़ा होने लगी; अत: वे बहुत दुःखी हुए।
भूखकी चिन्तामें पड़े-पड़े सूर्यास्त हो गया। रात्रि आयी, जो हरिपूजापरायण तथा जागरणमें आसक्त वैष्णव मनुष्योंका हर्ष बढ़ानेवाली थी; परन्तु वही रात्रि शोभनके लिये अत्यन्त दुःखदायिनी हुई। सूर्योदय होते-होते उनका प्राणान्त हो गया। राजा मुचुकुन्दने राजोचित काष्ठोंसे शोभनका दाह-संस्कार कराया।
चन्द्रभागा पतिका पारलौकिक कर्म करके पिताके ही घरपर रहने लगी। नृपश्रेष्ठ! ‘रमा’ नामक एकादशीके व्रतके प्रभावसे शोभन मन्दराचलके शिखरपर बसे हुए परम रमणीय देवपुरको प्राप्त हुआ । वहाँ शोभन द्वितीय कुबेरकी भाँति शोभा पाने लगा।
राजा मुचुकुन्दके नगरमें सोमशर्मा नामसे विख्यात एक ब्राह्मण रहते थे, वे तीर्थयात्राके प्रसङ्गसे घूमते हुए कभी मन्दराचल पर्वतपर गये। वहाँ उन्हें शोभन दिखायी दिये। राजाके दामादको पहचानकर वे उनके समीप गये। शोभन भी उस समय द्विजश्रेष्ठ सोमशर्माको आया जान शीघ्र ही आसनसे उठकर खड़े हो गये और उन्हें प्रणाम किया। फिर क्रमशः अपने श्वशुर राजा मुचुकुन्दका, प्रिय पत्नी चन्द्रभागाका तथा समस्त नगरका कुशल- समाचार पूछा ।
सोमशर्माने कहा— राजन्! वहाँ सबकी कुशल है । यहाँ तो अद्भुत आश्चर्यकी बात है! ऐसा सुन्दर और विचित्र नगर तो कहीं किसीने भी नहीं देखा होगा। बताओ तो सही, तुम्हें इस नगरकी प्राप्ति कैसे हुई ?
शोभन बोले- द्विजेन्द्र ! कार्तिकके कृष्णपक्षमें जो ‘रमा’ (Rama Ekadashi) नामकी एकादशी होती है, उसीका व्रत करनेसे मुझे ऐसे नगरकी प्राप्ति हुई है। ब्रह्मन्! मैंने श्रद्धाहीन होकर इस उत्तम व्रतका अनुष्ठान किया था; इसलिये मैं ऐसा मानता हूँ कि यह नगर सदा स्थिर रहनेवाला नहीं है। आप मुचुकुन्दकी सुन्दरी कन्या चन्द्रभागासे यह सारा वृत्तान्त कहियेगा।
शोभनकी बात सुनकर सोमशर्मा ब्राह्मण मुचुकुन्दपुरमें गये और वहाँ चन्द्रभागाके सामने उन्होंने सारा वृत्तान्त कह सुनाया। सोमशर्मा बोले— शुभे! मैंने तुम्हारे पतिको प्रत्यक्ष देखा है तथा | इन्द्रपुरीके समान उनके दुर्धर्ष नगरका भी अवलोकन किया है। वे उसे अस्थिर बतलाते थे। तुम उसको स्थिर बनाओ।
चन्द्रभागाने कहा- ब्रह्मर्षे! मेरे मनमें पतिके दर्शनकी लालसा लगी हुई है। आप मुझे वहाँ ले चलिये। मैं अपने व्रतके पुण्यसे उस नगरको स्थिर बनाऊँगी।
भगवान् श्रीकृष्ण कहते हैं- राजन्! चन्द्रभागाकी बात सुनकर सोमशर्मा उसे साथ ले मन्दराचल पर्वतके निकट वामदेव मुनिके आश्रमपर गये। वहाँ ऋषिके मन्त्रकी शक्ति तथा(Rama Ekadashi) एकादशी सेवनके प्रभावसे चन्द्रभागाका शरीर दिव्य हो गया तथा उसने दिव्य गति प्राप्त कर ली। इसके बाद वह पतिके समीप गयी। उस समय उसके नेत्र हर्षोल्लाससे खिल रहे थे।
अपनी प्रिय पत्नीको आयी देख शोभनको बड़ी प्रसन्नता हुई। उन्होंने उसे बुलाकर अपने वामभागमें सिंहासन पर बिठाया; तदनन्तर चन्द्रभागाने हर्षमें भरकर अपने प्रियतमसे यह प्रिय वचन कहा—’नाथ! मैं हितकी बात कहती हूँ, सुनिये।
पिताके घरमें रहते समय जब मेरी अवस्था आठ वर्षसे अधिक हो गयी, तभीसे लेकर आजतक मैंने जो एकादशीके व्रत किये हैं और उनसे मेरे भीतर जो पुण्य सञ्चित हुआ है, उसके प्रभावसे यह नगर कल्पके अन्ततक स्थिर रहेगा तथा सब प्रकारके मनोवाञ्छित वैभवसे समृद्धिशाली होगा।’
नृपश्रेष्ठ! इस प्रकार ‘रमा’ व्रतके प्रभावसे चन्द्रभागा दिव्य भोग, दिव्य रूप और दिव्य आभरणोंसे विभूषित हो अपने पतिके साथ मन्दराचलके शिखरपर विहार करती है।
राजन्! मैंने तुम्हारे समक्ष ‘रमा’ नामक एकादशीका वर्णन किया है। यह चिन्तामणि तथा कामधेनुके समान सब मनोरथोंको पूर्ण करनेवाली है। मैंने | दोनों पक्षोंके एकादशीव्रतोंका पापनाशक माहात्म्य बताया है। जैसी
कृष्णपक्षकी एकादशी है, वैसी ही शुक्लपक्षकी भी है; उनमें भेद नहीं करना चाहिये। जैसे सफेद रंगकी गाय हो या काले रंगकी, दोनोंका दूध एक-सा ही होता है, इसी प्रकार दोनों पक्षोंकी एकादशियाँ समान फल देनेवाली हैं।
जो मनुष्य एकादशी व्रतों (Rama Ekadashi) का माहात्म्य सुनता है, वह सब पापोंसे मुक्त हो श्रीविष्णुलोकमें प्रतिष्ठित होता है।
एकादशी व्रत (Rama Ekadashi) लगभग एक सूर्योदय से दूसरे सूर्योदय तक चलता है, जैसा कि हिंदू शास्त्रों में कहा गया है, क्योंकि यह व्रत एकादशी की पूर्व संध्या पर शुरू होता है और एकादशी के अगले दिन सूर्य के उदय होने तक चलता है।
एकादशी (Rama Ekadashi) का महत्व
एकादशी के अन्य नामों में “हरि वासरा” और “हरि दिन” शामिल हैं। स्कंद पुराण और पद्म पुराण, दो पवित्र ग्रंथ, दोनों एकादशी व्रत के महत्व का उल्लेख किया गया हैं।
वैष्णव समुदाय और गैर-वैष्णव समुदाय दोनों एकादशी मनाते हैं। जो लोग इस व्रत को करते हैं वे ज्यादातर सब्जियां, मसाले, अनाज और निर्मित नमक खाने से परहेज करते हैं।
एकादशी के एक दिन पहले या दशमी (10वें दिन) से व्रत की तैयारी शुरू हो जाती है। यह दिन भगवान विष्णु की पूजा के लिए अलग रखा गया है।
सार्वभौमिक समृद्धि के लिए भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए, प्रार्थना, मंत्र और पूजा का पाठ किया जाता है।
दशमी पर, भक्त अपने अनुष्ठान के प्रक्रिया के रूप में सुबह स्नान करते हैं।
शाम के बाद, भक्त आरती भी करते हैं, एकादशी व्रत कथा सुन सकते हैं और साथ ही प्रेरणादायक सत्संग भी कर सकते हैं।
एकादशी व्रत (Rama Ekadashi) पूजन विधि
इस दिन प्रात:काल की प्रार्थना के दौरान, भक्तों को जल्दी उठना चाहिए और ब्रह्म मुहूर्त यानी सुबह लगभग 5 बजे तक स्नान करलेना चाहिए उसके बाद संध्या बंदन करें और पवित्र होकर पूरे दिन उपवास करने का संकल्प लेना चाहिए।

पवित्र पंचामृत, पवित्र तुलसी, पवित्र गंगा जल और फूलों का उपयोग करके भगवान विष्णु की सभी उपचारों से पूजा करना महत्वपूर्ण है।
उपवास का पालन करने के दो तरीके हैं: निराहर और फलाहार अर्थात आप बिना कुछ खाये व्रत रख सकते हैं अथवा शक्ति अनुसार फल या व्रत में बताये गए योग्य खाद्य पदार्थ ग्रहण कर सकते हैं ।
एकादशी पारण विधि व्रत के बाद द्वादशी के दिन समाप्त होती है।
एकादशी व्रत (Rama Ekadashi) में क्या खाएं और क्या नहीं ?
एकादशी व्रत का पालन करने वालों के लिए यहां कुछ विचार योग्य नियम बताये गए हैं। उस दिन से पहले दशमी को एक बार भोजन करने का विधान है तथा रात के खाने में नमक न डालें।
इस दिन ताजे फल, सूखे मेवे, सब्जियां, नट्स और डेयरी उत्पाद खाए जाने वाले सबसे लोकप्रिय खाद्य पदार्थों में से हैं।
परन्तु ध्यान रहे की सभी पदार्थ सात्विक हों , जैसे बैगन मूली लहसून प्याज ऐसे भोजन करना वर्जित है, सब्जी में निर्मित नमक लेना भी वर्जित है।
इसकी जगह आप सेंधा नमक या समुद्री नमक का प्रयोग कर सकते हैं।
अनाज के विकल्प के रूप में लोग साबूदाना खिचड़ी खाते हैं, जो साबूदाना, मूंगफली और आलू से बनी होती है।
किसी भी प्रकार का अनाज खाना निया से बाहर है। दशमी के दिन शहद और दाल का सेवन भी वर्जित है। इस दिन चावल खाने की विशेष मनाही होती है।
शराब और मांसाहारी भोजन दोनों से हर कीमत पर बचना चाहिए।
एकादशी के दिन पूर्ण व्रत रखना चाहिए। कुछ अनुयायी पानी तक नहीं पीते अगर शक्ति हो तो व्रत निराहार रखा जा सकता है ।
एकादशी व्रत (Rama Ekadashi) पारण विधि क्या है?
एकादशी व्रत (Rama Ekadashi) को पूरा होने के बाद तोड़ने की प्रक्रिया को एकादशी व्रत पारण कहा जाता है।
यह एकादशी के अगले दिन यानी द्वादशी को सूर्योदय के बाद किया जाता है। यह अत्यंत महत्वपूर्ण है कि एकादशी पारण केवल द्वादशी तिथि को और विशेष रूप से दिन की पहली तिमाही में किया जाता है, जिसे हरि वासर भी कहा जाता है
ऐसा माना जाता है कि द्वादशी तिथि पर किसी ब्राह्मण को भोजन कराना या गरीबों की मदद करना चाहिए ऐसा करने से सुमेरु पर्वत के सम्मान अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।
सर्वोत्तम गुणवत्ता वाले सभी रत्न खरीदें सर्वोत्त्तम दामों में।


























