Home / Blog / रुद्राक्ष : रुद्राक्ष से जुड़ा है यह 10 रहस्य पहनने से पहले ज़रूर जाने नियम , विधि, कथा और लाभ।

रुद्राक्ष : रुद्राक्ष से जुड़ा है यह 10 रहस्य पहनने से पहले ज़रूर जाने नियम , विधि, कथा और लाभ।

दो ताम्बे के सिक्कों के बीच रुद्राक्ष ( रुद्राक्ष )को रखकर यदि दबाया जाए तो वह एक झटके के साथ दिशा बदल कर घूम जाता है इसके अतिरिक्त यदि दो ताम्बे के भारी पात्रों के मध्य रुद्राक्ष रखने से वह हिलने लगे तो समझ लो कि रुद्राक्ष असली है।

Astro Neetu Astro Neetu Apr 14, 2026
रुद्राक्ष

Sorry, this entry is only available in अमेरिकी अंग्रेज़ी.

रुद्राक्ष (रुद्राक्ष) की जाँच (असली या नकली)

रुद्राक्ष

  • अधिकतर रुद्राक्ष (रुद्राक्ष) असली होते हैं। नकली रुद्राक्ष वे ही बनाये जाते हैं जो आसानी से नहीं मिलते हैं।
  • दो मुखी से लेकर पाँच मुखी तक के रुद्राक्ष तो सर्व सुलभ हैं इसलिए इनमें नकली का प्रश्न नहीं है। केवल किस्म व आकार के अन्तर से मूल्य में थोड़ा बहुत फर्क होता है।

 

  • पहली पहचान – रुद्राक्ष कितने ही मुख का हो या किसी भी आकार का हो यदि वह पूर्ण पका हुआ सही रुद्राक्ष है तो पानी में डालने से डूब जायेगा। पानी में डूब जाने वाले दाने को उत्तम प्रकार का रुद्राक्ष मानना चाहिए।
  • जो रुद्राक्ष तैरता है, उसके लिए ये आवश्यक नहीं कि वह लकड़ी का बना है या नकली है लेकिन ये बात निश्चित रूप से कही जाएगी कि वह डबने वाले रुद्राक्ष से निम्न श्रेणी का है ।

 

  • दूसरी पहचान – दो ताम्बे के सिक्कों के बीच रुद्राक्ष को रखकर यदि दबाया जाए तो वह एक झटके के साथ दिशा बदल कर घूम जाता है इसके अतिरिक्त यदि दो ताम्बे के भारी पात्रों के मध्य रुद्राक्ष रखने से वह हिलने लगे तो समझ लो कि रुद्राक्ष असली है।

 

रुद्राक्ष

 

  • रुद्राक्ष धारण करने से पूर्व ये जांच अवश्य करें कि वह बिल्कुल ठीक है या नहीं
  • जो रुद्राक्ष कीड़े के खाए हो उन्हें धारण न करें।
  • जो रुद्राक्ष खण्डित (टूटा हुआ) हो उसे भी नहीं पहनना चाहिए।
  • सूक्ष्मदर्शी शीशे की सहायता से विखण्डित रुद्राक्ष आसानी से पता लगाया जा सकता है।
  • जो रुद्राक्ष छिद्र करते समय फट जायें वह भी प्रभावहीन होते हैं उन्हें धारणा नहीं करना चाहिए ।

 

रुद्राक्ष (रुद्राक्ष) के बारें में ये जरूर जान लें

  • रुद्राक्ष (रुद्राक्ष) भगवान शंकर का प्रिय आभूषण है ।
  • रुद्राक्ष (रुद्राक्ष) अकाल-मृत्यु हारी है। रुद्राक्ष दीर्घायु प्रदान करता है।
  • रुद्राक्ष (रुद्राक्ष) संन्यासियों के लिए धर्म और मोक्ष प्रदान करता है।
  • रुद्राक्ष (रुद्राक्ष) गृहस्थियों के लिए अर्थ और काम का दाता है ।
  • रुद्राक्ष (रुद्राक्ष) से स्त्रियों को पुत्र-लाभ होता है ।
  • रुद्राक्ष (रुद्राक्ष) शारीरिक व्याधियों का शमन करता है।
  • रुद्राक्ष (रुद्राक्ष) मन को शान्ति प्रदान करता है ।
  • रुद्राक्ष (रुद्राक्ष) कुण्डलिनी जागृत करने में सहायता करता है ।
  • रुद्राक्ष (रुद्राक्ष) सभी वर्णों के पापों का नाश करता है ।
  • रुद्राक्ष (रुद्राक्ष) भूतप्रेतादि बाधाओं से छुटकारा दिलाता है ।
  • रुद्राक्ष (रुद्राक्ष) की पूजा से सभी दुःखों से मुक्ति मिलती है।
  • रुद्राक्ष (रुद्राक्ष)किसी भी कार्य की सिद्धि के लिए धारण करें, चालीस दिन में प्रभाव दिखाता है

रुद्राक्ष (रुद्राक्ष)  की उत्पत्ति कैसे हुई ? क्या है कथा ?

 

 

एवंभूतानुभावोऽयं रुद्राक्षो भवताऽनघ

वणितो महतां पूज्यः कारणं तत्र किंवद।

रुद्राक्ष का इस प्रकार का प्रभाव है और महान पुरुषों से पूजित है तो इसका कारण क्या है ? ये आप कहिए।

नारद जी  प्रकार पूछने पर विष्णु जी कहते है की-

 

एवमेव पुरा पृष्टो भगवान गिरीशः प्रभुः,

षण्मुखेन च रुद्रस्तं यदुवाच शृणुत्व तत् ।

 

नारायण जी बोले- यही बात पहले भगवान् गिरीश से षण्मुख ने पूछी थी सो इस पर रुद्र ने जो कहा वह सुनो-

शिव जी कार्तिकेय जी को इसी प्रश्न का उत्तर देते हुए बताते हैं की –

त्रिपुर नाम का एक दैत्य बड़ा ही दुर्जय होगया था।

हतास्तेन सुराः सर्वे ब्रह्मविष्णवादि देवताः

सर्वस्तु कथिते तस्मि स्तदाहं त्रिपुरं प्रति ।

अचितयं महाशस्त्रमघोराख्यं मनोहरम्,

सर्वदेवमयं दिव्यं ज्वलंतम घोररूपि यत् ।।

त्रिपुरस्य वधार्थाय देवानां तारणाय च,

सर्वविघ्नोपशमनमघोरास्तमचितयम्

 

उसने ब्रह्मा, विष्णु आदि सब देवताओं को तिरस्कृत कर दिया तो सब ने त्रिपुर की बात मुझसे आकर कही तब मैंने इस त्रिपुर के वध करने, देवताओं की रक्षा करने और सर्व विघ्न के विनाश के निमित्त सर्वदेवमय दिव्य और ज्वलंत महाघोर रूपी, अघोर अस्त्र का चिन्तन किया ।

 

दिव्यवर्षसहस्रं तु चक्षुरुन्मीलितं मया,

पश्चान्माकुलाक्षिभ्यः पतिता जलबिन्दवः ।

तब दिव्य सहस्र वर्ष तक मैंने अपने नेत्र निमीलित किए तो मेरे नेत्रों से जलबिन्दु गिरे ।

तत्रभुबिन्दतो जाता महारुद्राक्ष वृक्षकाः

ममाज्ञया महासेन सर्वेषां हितकाम्यया ।

उन नेत्रों से गिरे हुए अश्रु बिन्दुओं से महारुद्राक्ष (रुद्राक्ष) के वृक्ष उत्पन्न हुए । हे महासेन ! मेरी आज्ञा से और सबके हित की कामना से ये रुद्राक्ष पैदा हुए।

रुद्राक्ष (रुद्राक्ष) कितने प्रकार के होते हैं ? जाने किसको धारण करने से क्या मिलेगा लाभ ?

सोमनेत्रस्थिताः श्वेतास्ते पोडषविधाः क्रमात्,

वह्निनेत्रोद्भवाः कृष्णा दश भेदा भवंति हि ।

श्वेतवर्णश्च रुद्राक्षो जातितो ब्राह्म उच्यते,

क्षात्री रक्तस्तथा मिश्रो वैश्याः कृष्णस्तु शूद्रकः ॥

सोमनेत्र से उत्पन्न हुए श्वेत वर्ण के सोलह प्रकार के हैं । नेत्र से उत्पन्न कृष्ण वर्ण के दस प्रकार के हैं। श्वेतवर्ण का रुद्राक्ष जाति से ब्राह्मण कहलाता है। रक्तवर्ण का रुद्राक्ष क्षत्रिय; मिश्रित वर्ण का रुद्राक्ष वैश्य और कृष्ण वर्ण का रुद्राक्ष शूद्र है।

 

रुद्राक्ष (रुद्राक्ष) के चौदह प्रकार के नाम और उनकी महिमा(Advantages of Wearing रुद्राक्ष)

 

1.

 

एकवत्र शित्रः साक्षात ब्रह्महत्यां व्य रोहति ।

एकमुखी रुद्राक्ष साक्षात् शिव है और ब्रह्म हत्या को दूर करता है।

एक मुखी रुद्राक्ष (रुद्राक्ष) परातत्व का प्रकाशक है। परमतत्व की प्राप्ति की धारणा से इसको धारण करना चाहिए।

सहज ही ईश्वर प्राप्ति की शक्ति एक मुखी रुद्राक्ष धारण के द्वारा कही गई है।

2.

 

द्विवक्त्रो देव देव्यौस्या द्विविधं नाशयेदधम् ।

दोमुखी रुद्राक्ष देवी और देवता स्वरूप हैं, अनेक पाप दूर करता है

द्विमुखी रुद्राक्ष अर्धनारीश्वर होता है। इसे धारण करने से अर्धनारीश्वर प्रसन्न हो जाते हैं ऐसी शक्ति दो मुखी रुद्राक्ष के धारण करने की कही गई है।

3.

विवक्त्रस्त्वनलः साक्षात्स्त्रीहत्यां दहति क्षणात् ।

तीनमुखी रुद्राक्ष(रुद्राक्ष) साक्षात् अनल है । स्त्री हत्या का पाप क्षण भर में दूर करता है। त्रिमुखी रुद्राक्ष तीन अग्नियों के रूप वाला है। इसके धारण करने से अग्नि की तृप्ति होती है। स्त्री हत्या के पाप से मुक्त कराने की शक्ति विशेष, तीन मुखी रुद्राक्ष में है।

 

4.

चतुर्वपत्रः स्वयं ब्रह्मा नरहत्यां व्यपोहति, चतुर्मुखी रुद्राक्ष (रुद्राक्ष)स्वयं ब्रह्मा का रूप है जो नर हत्या दूर करता है, चतुं मुखी रुद्राक्ष पितामह ब्रह्मा के स्वरूप वाला है। इसके धारण करने से श्री और उत्तम आरोग्य की प्राप्ति होती है ।

अर्थात् इसके धारक का स्वास्थ्य ठीक रहता है। नरहत्या के पाप को दूर करने की शक्ति इस रुद्राक्ष में है। इसे महाज्ञान, शुद्धि और सम्पत्ति के निमित्त भी मनुष्य को धारण करना चाहिए।

5.

पञ्चवक्त्रः स्वयं रुद्रः कालाग्निर्नाम, पंचमुखी रुद्राक्ष स्वयं रुद्र कालाग्नि नामक है । यह अभक्ष्याभक्ष्य और अगम्यागमन के अपराध से मुक्त करता है ।और भी सब प्रकार के पाप पांचमुखी रुद्राक्ष के धारण करने से दूर होते हैं।

पंचमुखी रुद्राक्ष(रुद्राक्ष) पंचब्रह्म स्वरूप वाला है । इसके धारण मात्र से शिवजी संतुष्ट होते हैं। यह अभक्ष्याभक्ष्य और अगम्या- गमन के पाप से छुटकारा कराता है। इस पंचमुखी रुद्राक्ष की शक्ति का नाम रुद्रकालाग्नि भी कहा गया है।

6.

कार्तिकेयस्तु स धार्यो दक्षिणे करे ब्रह्महत्याभिः पापंमुच्यते नात्र संशयः । छः मुख वाले रुद्राक्ष साक्षात् कार्तिकेय हैं। इनको दक्षिण हाथ में धारण करना चाहिए। ऐसा करने से ब्रह्महत्या से छूट जाता है इसमें सन्देह नहीं है ।

कई बुद्धिमान इसके देवता गणेश को भी मानते हैं, लेकिन इसके धारण करने से दोनों प्रसन्न होते हैं । छ: मुखी रुद्राक्ष के बायें हाथ में धारण करने से ब्रह्महत्या दूर हो जाने की शक्ति का वर्णन मिलता है ।

7.

सप्तवक्त्रो महाभागो ह्यनंगो नाम नामतः,

तद्धारणन्मुच्यते हि स्वर्णस्तेयादि पातकैः,

सातमुखी रुद्राक्ष अनंग नामक है, ये महाभाग है । इसके धारण से स्वर्ण की चोरी आदि के पाप से मुक्ति होती है।

सात मुखी रुद्राक्ष (रुद्राक्ष)की देवता सात माताएं है। सूय और सप्तऋषि भी इसके देवता हैं। इसके पहनने से महालक्ष्मी की प्राप्ति होती है। पवित्र होकर धारण करने से इसके द्वारा बड़ी ज्ञानसम्पत्ति भी प्राप्त होती है।

 

रुद्राक्ष

 

 

8.

अष्टवक्त्रो महासेनः साक्षाद्देवो विनायकः,

अष्टमुखी रुद्राक्ष साक्षात् गणेश जी का स्वरूप है । अन्नकूट, तुलावट, स्वर्णक्कूट, दुष्टवंशी स्त्री और गुरु स्त्री का स्पर्श इत्यादि पाप इसके धारण से दूर होते हैं। इसके धारण से और पाप भी नष्ट होते हैं तथा अन्त में परमपद मिलता है । यह सब अष्टमुखी के धारण करने से प्राप्त होते हैं ।

अष्टमुखी रुद्राक्ष (रुद्राक्ष)की आठ माताएँ देवता हैं। यह आठों वसु और गंगा को प्रसन्न करने वाला है।

इसको पहनने से सत्यवादी सब देवता प्रसन्न होते हैं। दुष्टवंश की स्त्री और गुरुपत्नि का स्पर्शादि पापों से मुक्ति दिलाने का उपाय आठ मुखी रुद्राक्ष धारण करना है। और भी कई पापों के नष्ट करने की शक्ति इसमें है

 

9.

नववक्त्रो भैरवस्तु धारयेद्वामबाहुके,

मुक्तिमुक्ति प्रदः प्रोक्तो मम तुल्यबलो भवेत् ।

भ्रूणहत्यासहस्त्राणि ब्रह्महत्या शतानि च,

सघः प्रलयमायांति नववक्त्रस्य धारणात् ॥

 

नौमुखी वाले रुद्राक्ष (रुद्राक्ष)का नाम भैरव है । इसे बाईं भुजा में धारण करना चाहिए। इसे धारण करने वाले को भुक्ति-मुक्ति की प्राप्ति होती है और उसका बल  शिव तुल्य हो जाता है । हजारों भ्रूण (गर्भहत्या) और सैकड़ों ब्रह्महत्या नौमुखी रुद्राक्ष के धारण करने से शीघ्र ही नाश हो जाती हैं।

नौमुखी रुद्राक्ष के देवता भैरव और यमराज हैं। इसके धारण कर लेने से यमराज का भय नहीं रहता। इसी को बाईं मुजा में पहनने से बल मिलता है।

 

दशवक्त्रस्तु देवेशः साक्षाद्देवो जनार्दना,

प्रहश्चंत पिशाचाश्च बेताला ब्रह्मराक्षसाः ।

पन्नगाश्वोपशाम्यति दर्शवक्त्रस्य धारणात् ॥

दशमुखी रुद्राक्ष जनार्दन अर्थात् विष्णु का स्वरूप है। ग्रह, पिशाच, बेताल, ब्रह्मराक्षस,

पन्नगादि सब दशमुख रुद्राक्ष से शान्त हो जाते हैं अर्थात् इसके धारण करने वाले मनुष्य के सब ग्रह शान्त रहते हैं उसे किसी काम का भय नहीं रहता ।

दस मुखी रुद्राक्ष की स्वामी दसों दिशाएं हैं। भगवान विष्णु भी इसके देवता हैं।

इसके धारण करने से दसों दिशाओं में कीर्ति बढ़ती है। भूत, पिशाच, बेताल, ब्रह्मराक्षस आदि सब दसमुख रुद्राक्ष (रुद्राक्ष)से शान्त होते हैं। इसके धारण से मनुष्य के सर्वग्रह शान्त रहते हैं, ऐसी शक्ति इसमें हैं।

11.

वयत्रैकादश रुद्राक्षो रुद्रकादशकं स्मृतम्,

शिखायां धारयेद्यो वं तस्य पुण्यफलं शृणु।

ग्यारह मुख वाला रुद्राक्ष साक्षात् रुद्र है। जो इसे शिखा में धारण करता है उसके पुण्य फल को सुनो– एक हजार अश्व मेघ यज्ञ, एक सौ वाजपेय यज्ञ और सौ हजार गोदान का जो फल है वह एकादशमुखी रुद्राक्ष (रुद्राक्ष)के धारण करने वाले को शीघ्र मिलता है।

एकदश मुखी रुद्राक्ष के ग्यारह रुद्र देतवा हैं इन्द्र भी इसके स्वामी कहलाते हैं। जो कुछ दान करने की अभिलाषा रही हो परन्तु दान न कर पाया हो तो ग्यारह मुखी रुद्राक्ष शिखा में धारण कर लेने से दान की पूर्ति हो जाती है क्योंकि हजारों गोदान का जो पुण्यफल है वह इसको पहनने वाले को मिलता है।

12.

 

द्वादशास्यस्य रुद्राक्षास्यैव कर्णे तु धारणात्,

आदि त्यास्तोषिता नित्यं द्वादशास्ये व्यवस्थिताः ।

द्वादशमुखी (बारह मुख वाला) रुद्राक्ष कर्ण में धारण कर तो उससे बारहों आदित्य प्रसन्न होते हैं । गोमेध और अश्वमेध का फल प्राप्त होता है । उसे सींग वाले, शस्त्रधारी और व्याघ्र आदि का भय नहीं होता, उसको आधि-व्याधि का भी भय नहीं रहता ।

न उसे कोई भय और न व्याधि होती है। अपितु सर्वत्र सुख होता है तथा अधिपति बनता है । हाथी, अश्व, मृग, मार्जार मूषक, दर्दुर, खर, कुत्ते, शृगाल आदि बहुतेरे जोवों को मार कर भी द्वादशमुखी रुद्राक्ष (रुद्राक्ष)से उसका पाप छूट जाता है ।

बारह मुखी रुद्राक्ष महाविष्णु के स्वरूप वाला है बारहों आदित्य इसके देवता हैं। इसके पहन लेने से किसी भी शस्त्र धारी और व्याघ्र इत्यादि का भय नहीं व्यापता । इसके धारण करने वाला आधिव्याधि से दूर होकर राजा बनने के योग्य होता है ।

शासन करने की इच्छा करने वाले व्यक्ति को इसका धारण करना बड़ा लाभप्रद है ।

 

13

वक्त्रत्रयोदशो वत्स रुद्राक्षो यदि लभ्यते,

कार्तिकेय समोज्ञेयः सर्वकामार्थ सिद्धिदः ।

यदि तेरहमुखी रुद्राक्ष प्राप्त हो जाय तब वह कार्तिकेय के समान सब अर्थ और कामना देने वाला होता है ।

उसको रस रसायन सब सिद्ध होते हैं, उसको सबके सब भोग प्राप्त होते हैं इसमें विचार की आवश्यकता नहीं कि जो माता-पिता व भाई को भी मारता है वह उसके धारण से उस पाप से छुटकारा पा जाता है ।

तेरह मुखी रुद्राक्ष (रुद्राक्ष) के देवता कामदेव है। यह काम और रस-रसायन को सिद्ध प्रदान करने वाला है। इसके धारण करने वाले को सब प्रकार के भोग प्राप्त होते हैं।

 

चतुर्दशास्यो रुद्राक्षो यदि लभ्येत पुत्रक,

धारयेत्सततं मूनि तस्य पिंड शिवस्यतु ।

यदि चौदहमुख वाला रुद्राक्ष (रुद्राक्ष) मिल जाय तो उसे सिर पर धारण करने से मनुष्य शिव के शरीर के स्वरूप होता है । एक रुद्राक्ष सिर पर भक्ति से धारण से वह भक्त देवताओं से पूजित होकर परमगति को प्राप्त होता है।

चौदह मुखी रुद्राक्ष रुद्र के नेत्र से प्रगट हुआ है। यदि चौदह मुख वाला रुद्राक्ष मिल जाये तो इसे सिर पर धारण करने से बहुत मान सम्मान मिलता है । इस रुद्राक्ष के अनन्त गुण हैं।

 

 

विद्वानों द्वारा रुद्राक्ष २१ मुख तक के माने जाते हैं परन्तु इनका वर्णन पौराणिक ग्रन्थों में उपलब्ध नहीं है । विविध प्राचीन ग्रन्थों में १४ मुखी रुद्राक्ष वक का ही वर्णन मिलता है।

 

कितने दानों की माला(रुद्राक्ष) किस अंग पर धारण करें ?

  • छब्बीस की माला सिर पर, पचास की हृदय में, सोलह की बाहु में और बारह की मणिबन्ध में और एक सौ आठ,
  • पचास अथवा सत्ताइस दाने की रुद्राक्ष माला धारण करते या जपने से अनन्त फल होता है।

 

  • जो एक सौ आठ रुद्राक्ष की माला धारण करते हैं उनको क्षण-क्षण में अश्वमेघ का फल प्राप्त होता है तथा वह अपने इक्कीस कुलों का उद्धार कर शिवलोक में प्रतिष्ठा प्राप्त करता है।

 

रुद्राक्षधारी (रुद्राक्ष) निम्नलिखित वस्तुओं का सेवन न करें

  1. मद्य
  2. आमिष (माँस-मछली -अण्डा)
  3. लहसुन
  4. प्याज
  5. शिग्रु (संहिजना)
  6. श्लेष्मातक (लहसोड़ा)
  7. विंगबराह

 

रुद्राक्ष  (रुद्राक्ष)धारण के लिए अति शुभ समय

  1. ग्रहण
  2. मेष संक्रान्ति
  3. अमावस
  4. अयन
  5. पूर्णिमा
  6. अन्य कोई पवित्र दिन

रुद्राक्ष (रुद्राक्ष) की माला में दानों की संख्या

  • 100 दानों की माला मोक्ष प्रदान करती है ।
  • 140 दानों की माला बल व आरोग्यता प्रदान करती है।
  • 108 दानों की माला समस्त कार्यों में सिद्धि देने वाली होती है
  • 32 दानों की माला धनदायिनी होती है ।
  • जप के लिए प्रयुक्त की जाने वाली माला 108 दानों की होती है । 54 दानों की आधी और 27 दानों की माला को सुमरनी कहते हैं, फल सभी का एक समान होता है।
  • केवल 54 दानों की माला दो बार और 27 दानों की माला को चार बार पूरी कर लेने पर एक माला सम्पूर्ण होती है ।
  • तीन सौ आठ रुद्राक्षों की लड़ी बनाकर यज्ञोपवीत धारण किया जाता है ।
  • शिखा में एक, कानों में छः-छः, कण्ड में एक सौ एक या पचास, बाहों में ग्यारह, कर्पूर व मणिबन्ध में ग्यारह, कटि में पाँच रुद्राक्ष धारण करने चाहिएँ ।

 

सर्वोत्तम गुणवत्ता वाले सभी रत्न खरीदें सर्वोत्त्तम दामों में।

अपने जीवन की सभी समस्याओं का समाधान जानने के लिए, भारत के सर्वश्रेष्ठ ज्योतिषियों के साथ मुफ़्त कॉल प्राप्त करें।

वीडियो में जवाब

Trusted by 5 Million Seekers

Get a Personal Vedic Reading

Articles give the framework. Your chart gives the answers. Talk to one of our 200+ verified Vedic astrologers about your specific questions.

200+
Vedic Experts
4.7★
Avg Rating
24×7
Chat & Call
Download Guruji App →

Free first consult · Pay per minute from ₹3 · Hindi / English / Tamil & 10 more

Today's Horoscope

Check free horoscope here

Start