Home / Blog / Utpanna Ekadashi 2022 : भगवान् विष्णु के मुख से जाने , कैसे उत्पन्न हुई थी एकदशी क्या है इसकी उत्पत्ति कथा ? उत्पन्ना एकादशी व्रत कब है ?

Utpanna Ekadashi 2022 : भगवान् विष्णु के मुख से जाने , कैसे उत्पन्न हुई थी एकदशी क्या है इसकी उत्पत्ति कथा ? उत्पन्ना एकादशी व्रत कब है ?

उत्पन्ना एकादशी (Utpanna Ekadashi) या 'उत्पत्ति एकादशी' हिंदू पंचांग के 'मार्गशीर्ष' महीने के दौरान कृष्ण पक्ष (चंद्रमा के घटते चरण) की 'एकादशी' (11 वें दिन) को मनाया जाता है। इस साल उत्पन्न एकादशी का व्रत 20 नवंबर 2022 को निर्धारित है।

Astro Ritesh D Astro Ritesh D Apr 28, 2026

Sorry, this entry is only available in अमेरिकी अंग्रेज़ी.

इस साल उत्पन्ना एकादशी (Utpanna Ekadashi) व्रत कब है ?

उत्पन्ना एकादशी (Utpanna Ekadashi) या ‘उत्पत्ति एकादशी’ हिंदू पंचांग के ‘मार्गशीर्ष’ महीने के दौरान कृष्ण पक्ष (चंद्रमा के घटते चरण) की ‘एकादशी’ (11 वें दिन) को मनाया जाता है। इस साल उत्पन्न एकादशी का व्रत 20 नवंबर 2022 को निर्धारित है।

उत्त्पन्ना एकादशी (Utpanna Ekadashi) ‘मुरासुर’ नामक राक्षस पर भगवान विष्णु की जीत का जश्न बताती है। इसके अलावा हिंदू शास्त्रों के अनुसार, एकादशी माता (Utpanna Ekadashi) का जन्म उत्पन्ना एकादशी के दिन हुआ था। उत्पन्ना एकादशी का व्रत एकादशी के भोर से शुरू होकर ‘द्वादशी’ के सूर्योदय तक होता है।

कुछ लोग सूर्यास्त से पहले केवल एक ‘सात्विक’ भोजन करके 10 वें दिन से व्रत शुरू करते हैं। उत्पन्ना एकादशी के दिन चावल खाना, सभी प्रकार की दालें और अनाज सभी के लिए वर्जित है।

Utpanna Ekadashi

कैसे करें उत्पन्न एकादशी (Utpanna Ekadashi) का व्रत जाने क्या कहा भगवान् कृष्ण ने ?

एक बार महाभारत काल में युधिष्ठिर को एकादशी की उत्पत्ति कथा (Utpanna Ekadashi) सुनने की जिज्ञासा हुई तो उन्होंने भगवान् श्री कृष्ण से एकादशी की उत्पत्ति कथा (Utpanna Ekadashi) जिसे उत्त्पन्ना एकादशी भी कहते है के बारे में पुछा तो भगवान् ने उन्हें निम्न कथा सुनाते हुए बताया।

श्रीभगवान्ने कहा— कुन्तीनन्दन! हेमन्त ऋतुमें जब परम कल्याणमय मार्गशीर्षमास आये, तब उसके कृष्णपक्षकी 11 तिथिको उपवास (व्रत) करना चाहिये। उसकी विधि इस प्रकार है – दृढ़तापूर्वक उत्तम व्रतका पालन करनेवाला शुद्धचित्त पुरुष दशमीको सदा एकभुक्त रहे अथवा शौच-सन्तोषादि नियमोंके पालनपूर्वक नक्तव्रतके स्वरूपको जानकर उसके अनुसार एक बार भोजन करे। दिनके आठवें भागमें जब सूर्यका तेज मन्द पड़ जाता है, उसे ‘नक्त’ जानना चाहिये।

Utpanna Ekadashi

रातको भोजन करना ‘नक्त’ नहीं है। गृहस्थके लिये तारोंके दिखायी देनेपर नक्तभोजनका विधान है और संन्यासीके लिये दिनके आठवें भागमें; क्योंकि उसके लिये रातमें भोजनका निषेध है । कुन्तीनन्दन ! दशमीकी रात व्यतीत होनेपर एकादशीको (Utpanna Ekadashi) प्रातः काल व्रत करनेवाला पुरुष व्रतका नियम ग्रहण करे और सबेरे तथा मध्याह्नको पवित्रताके लिये स्नान करे। कुएँका स्नान निम्न श्रेणीका है।

बावली में स्नान करना मध्यम, पोखरेमें उत्तम तथा नदीमें उससे भी उत्तम माना गया है। जहाँ जलमें खड़ा होनेपर जल-जन्तुओंको पीड़ा होती हो, वहाँ स्नान करनेपर पाप और पुण्य बराबर होता है। यदि जलको छानकर शुद्ध कर ले तो घरपर भी स्नान करना उत्तम माना गया है।

इसलिये पाण्डवश्रेष्ठ! घरपर उक्त विधिसे स्नान करे। स्नानके पहले निम्नाङ्कित मन्त्र पढ़कर शरीरमें मृत्तिका लगा ले ।

“अश्वक्रान्ते रथक्रान्ते विष्णुक्रान्ते वसुन्धरे । मृत्तिके हर मे पापं यन्मया पूर्वसञ्चितम्”

‘वसुन्धरे! तुम्हारे ऊपर अश्व और रथ चला करते हैं। भगवान् विष्णुने भी वामन अवतार धारण कर तुम्हें अपने पैरोंसे नापा था। मृत्तिके! मैंने पूर्वकालमें जो पाप सञ्चित किया है, उस मेरे पापको हर लो।’

व्रती पुरुषको चाहिये कि वह एकचित्त और दृढ़सङ्कल्प होकर क्रोध तथा लोभका परित्याग करे। अन्त्यज, पाखण्डी, मिथ्यावादी, ब्राह्मणनिन्दक, अगम्या स्त्रीके साथ गमन करनेवाले अन्यान्य दुराचारी, परधनहारी तथा परस्त्रीगामी मनुष्योंसे वार्तालाप न करे।

भगवान् केशवकी पूजा करके उन्हें नैवेद्य भोग लगाये। घरमें भक्तियुक्त मनसे दीपक जलाकर रखे। पार्थ! उस दिन निद्रा और मैथुनका परित्याग करे। धर्मशास्त्रसे मनोरञ्जन करते हुए सम्पूर्ण दिन व्यतीत करे। नृपश्रेष्ठ! भक्तियुक्त होकर रात्रिमें जागरण करे, ब्राह्मणोंको दक्षिणा दे और प्रणाम करके उनसे त्रुटियोंके लिये माँगे।

जैसी कृष्णपक्षकी एकादशी (Utpanna Ekadashi) है, वैसी ही शुक्लपक्षकी भी है। इसी विधिसे उसका भी व्रत करना चाहिये । पार्थ! द्विजको उचित है कि वह शुक्र और कृष्णपक्षकी एकादशीके व्रती लोगोंमें भेदबुद्धि न उत्पन्न करे।

Utpanna Ekadashi

शङ्खोद्धारतीर्थमें स्नान करके भगवान् गदाधरका दर्शन करनेसे जो पुण्य होता है तथा संक्रान्तिके अवसरपर चार लाखका दान देकर जो पुण्य प्राप्त किया जाता है, वह सब एकादशीव्रतकी सोलहवीं कलाके बराबर भी नहीं है।

प्रभासक्षेत्रमें चन्द्रमा और सूर्यके ग्रहणके अवसरपर स्नान दानसे जो पुण्य होता है, वह निश्चय ही एकादशीको उपवास करनेवाले मनुष्यको मिल जाता है। केदारक्षेत्रमें जल पीनेसे पुनर्जन्म नहीं होता। एकादशीका (Utpanna Ekadashi) भी ऐसा ही माहात्म्य है।

यह भी गर्भवासका निवारण करनेवाली है। पृथ्वीपर अश्वमेध यज्ञका जो फल होता है, उससे सौ गुना अधिक फल एकादशी व्रत (Utpanna Ekadashi) करनेवालेको मिलता है। जिसके घरमें तपस्वी एवं श्रेष्ठ ब्राह्मण भोजन करते हैं उसको जिस फलकी प्राप्ति होती है, वह एकादशी व्रत करनेवालेको भी अवश्य मिलता है।

वेदाङ्गोंके पारगामी विद्वान् ब्राह्मणको सहस्र गोदान करनेसे जो पुण्य होता है, उससे सौ ‘गुना पुण्य एकादशी व्रत करनेवालेको प्राप्त होता है। इस प्रकार व्रतीको वह पुण्य प्राप्त होता है, जो देवताओंके लिये भी दुर्लभ है।

रातको भोजन कर लेनेपर उससे आधा पुण्य प्राप्त होता है तथा दिनमें एक बार भोजन करनेसे देहधारियोंको नक्त-भोजनका आधा फल मिलता है। जीव जबतक भगवान् विष्णुके प्रिय दिवस एकादशीको उपवास नहीं करता, तभीतक तीर्थ, दान और नियम अपने महत्त्वकी गर्जना करते हैं।

इसलिये पाण्डवश्रेष्ठ ! तुम इस व्रतका अनुष्ठान करो। कुन्तीनन्दन ! यह गोपनीय एवं उत्तम व्रत है, जिसका मैंने तुमसे वर्णन किया है। हजारों यज्ञोंका अनुष्ठान भी एकादशी व्रतकी (Utpanna Ekadashi) तुलना नहीं कर सकता।

भगवान् विष्णु के मुख से जाने , कैसे उत्पन्न हुई थी एकदशी क्या है इसकी उत्पत्ति कथा (Utpanna Ekadashi) ?

युधिष्ठिरने पूछा— भगवन्! पुण्यमयी एकादशी तिथि (Utpanna Ekadashi) कैसे उत्पन्न हुई ? इस संसारमें क्यों पवित्र मानी गयी ? तथा देवताओंको कैसे प्रिय हुई ?

श्रीभगवान् बोले- कुन्तीनन्दन ! प्राचीन समयकी बात है, सत्ययुगमें मुर नामक दानव रहता था। वह बड़ा ही अद्भुत, अत्यन्त रौद्र तथा सम्पूर्ण देवताओंके लिये भयङ्कर था। उस कालरूपधारी दुरात्मा महासुरने इन्द्रको भी जीत लिया था।

सम्पूर्ण देवता उससे परास्त होकर स्वर्गसे निकाले जा चुके थे और शंकित तथा भयभीत होकर पृथ्वीपर विचरा करते थे। एक दिन सब देवता महादेवजीके पास गये। वहाँ इन्द्रने भगवान् शिवके आगे सारा हाल कह सुनाया। इन्द्र बोले- महेश्वर! ये देवता स्वर्गलोकसे भ्रष्ट होकर पृथ्वीपर विचर रहे हैं।

मनुष्योंमें रहकर इनकी शोभा नहीं होती। देव! कोई उपाय बतलाइये। देवता किसका सहारा लें ?

Utpanna Ekadashi

महादेवजीने कहा— देवराज! जहाँ सबको शरण देनेवाले, सबकी रक्षामें तत्पर रहनेवाले जगत्के स्वामी भगवान् गरुडध्वज विराजमान हैं, वहाँ जाओ। वे तुमलोगोंकी रक्षा करेंगे।

भगवान् श्रीकृष्ण कहते हैं- युधिष्ठिर! महादेवजीकी बात सुनकर परम बुद्धिमान् देवराज इन्द्र सम्पूर्ण देवताओंके साथ वहाँ गये। भगवान् गदाधर क्षीरसागरके जलमें सो रहे थे। उनका दर्शन करके इन्द्रने हाथ जोड़कर स्तुति आरम्भ की।

इन्द्र बोले- देवदेवेश्वर ! आपको नमस्कार है। देवता और दानव दोनों ही आपकी वन्दना करते हैं। पुण्डरीकाक्ष ! आप दैत्योंके शत्रु हैं। मधुसूदन! हमलोगोंकी रक्षा कीजिये । जगन्नाथ! सम्पूर्ण देवता मुर नामक दानवसे भयभीत होकर आपकी शरणमें आये हैं।

भक्तवत्सल ! हमें बचाइये। देवदेवेश्वर! हमें बचाइये। जनार्दन! हमारी रक्षा कीजिये, रक्षा कीजिये। दानवोंका विनाश करनेवाले कमलनयन! हमारी रक्षा कीजिये। प्रभो! हम सब लोग आपके समीप आये हैं।

आपकी ही शरणमें आ पड़े हैं। भगवन्! शरणमें आये हुए देवताओंकी सहायता कीजिये । देव! आप ही पति, आप ही मति, आप ही कर्ता और आप ही कारण हैं । आप ही सब लोगोंकी माता और आप ही इस जगत्के पिता हैं।

भगवन्! देवदेवेश्वर! शरणागतवत्सल! देवता भयभीत होकर आपकी शरणमें आये हैं। प्रभो! अत्यन्त उग्र स्वभाववाले महाबली मुर नामक दैत्यने सम्पूर्ण देवताओंको जीतकर इन्हें स्वर्गसे निकाल दिया है।

इनकी बात सुनकर भगवान् विष्णु बोले- ‘देवराज! वह दानव कैसा है? उसका रूप और बल कैसा है तथा उस दुष्टके रहनेका स्थान कहाँ है ?’

इन्द्र बोले- देवेश्वर ! पूर्वकालमें ब्रह्माजीके वंशमें तालजङ्घ नामक एक महान् असुर उत्पन्न हुआ था, जो अत्यन्त भयङ्कर था। उसका पुत्र मुर दानवके नामसे विख्यात हुआ। वह भी अत्यन्त उत्कट, महापराक्रमी और देवताओंके लिये भयङ्कर है।

चन्द्रावती नामसे प्रसिद्ध एक नगरी है, उसीमें स्थान बनाकर वह निवास करता है। उस दैत्यने समस्त देवताओंको परास्त करके स्वर्गलोकसे बाहर कर दिया है। उसने एक दूसरे ही इन्द्रको स्वर्गके सिंहासनपर बैठाया है। अग्नि, चन्द्रमा, सूर्य, वायु तथा वरुण भी उसने दूसरे ही बनाये हैं। जनार्दन! मैं सच्ची बात बता रहा हूँ।

उसने सब कोई दूसरे ही कर लिये हैं। देवताओंको तो उसने प्रत्येक स्थानसे वञ्चित कर दिया है। इन्द्रका कथन सुनकर भगवान् जनार्दनको बड़ा क्रोध हुआ। वे देवताओंको साथ लेकर चन्द्रावतीपुरीमें गये।

Utpanna Ekadashi

देवताओंने देखा, दैत्यराज बारम्बार गर्जना कर रहा है; उससे परास्त होकर सम्पूर्ण देवता दसों दिशाओंमें भाग गये। अब वह दानव भगवान् विष्णुको देखकर बोला, ‘खड़ा रह, खड़ा रह ।

उसकी ललकार सुनकर भगवान्‌के नेत्र क्रोधसे लाल हो गये। वे बोले-‘अरे दुराचारी दानव! मेरी इन भुजाओंको देख।’ यह कहकर श्रीविष्णुने अपने दिव्य बाणोंसे सामने आये हुए दुष्ट दानवोंको मारना आरम्भ किया। दानव भयसे विह्वल हो उठे। पाण्डुनन्दन ! तत्पश्चात् श्रीविष्णुने दैत्य-सेनापर चक्रका प्रहार किया। उससे छिन्न-भिन्न होकर सैकड़ों योद्धा मौतके मुखमें चले गये।

इसके बाद भगवान् मधुसूदन बदरिकाश्रम को चले गये। वहाँ सिंहावती नामकी गुफा थी, जो बारह योजन लम्बी थी। पाण्डुनन्दन ! उस गुफामें एक ही दरवाजा था। भगवान् विष्णु उसीमें सो रहे । दानव मुर भगवान्‌को मार डालनेके उद्योगमें लगा था।

वह उनके पीछे लगा रहा। वहाँ पहुँचकर उसने भी उसी गुहामें प्रवेश किया। वहाँ भगवान्को सोते देख उसे बड़ा हर्ष हुआ। उसने सोचा, ‘यह दानवोंको भय देनेवाला देवता है। अतः निस्सन्देह इसे मार डालूँगा ।

युधिष्ठिर! दानवके इस प्रकार विचार करते ही भगवान् विष्णुके शरीरसे एक कन्या प्रकट हुई, जो बड़ी ही रूपवती, सौभाग्यशालिनी तथा दिव्य अस्त्र-शस्त्रोंसे युक्त थी। वह भगवान्के तेजके अंशसे उत्पन्न हुई थी। उसका बल और पराक्रम महान् था।

युधिष्ठिर! दानवराज मुरने उस कन्याको देखा। कन्याने युद्धका विचार करके दानवके साथ युद्धके लिये याचना की। युद्ध छिड़ गया। कन्या सब प्रकारकी युद्धकलामें निपुण थी! वह मुर नामक महान् असुर उसके हुंकारमात्रसे। राखका ढेर हो गया।

दानवके मारे जानेपर भगवान् जाग उठे। | उन्होंने दानवको धरतीपर पड़ा देख, पूछा—’मेरा यह शत्रु अत्यन्त उग्र और भयङ्कर था, किसने इसका वध किया है?” कन्या बोली- स्वामिन्! आपके ही प्रसादसे मैंने इस महादैत्यका वध किया है।

एकादशी ने(Utpanna Ekadashi) माँगा श्री हरी से वरदान।

श्रीभगवान्ने कहा कल्याणी! तुम्हारे इस कर्मसे तीनों लोकोंके मुनि और देवता आनन्दित हुए हैं! अतः तुम्हारे मनमें जैसी रुचि हो, उसके अनुसार मुझसे कोई वर माँगो; देवदुर्लभ होनेपर भी वह वर मैं तुम्हें दूँगा, इसमें तनिक भी संदेह नहीं है। वह कन्या साक्षात् एकादशी ही थी।

उसने कहा, ‘प्रभो! यदि आप प्रसन्न हैं तो मैं आपकी कृपासे सब तीर्थोंमें प्रधान, समस्त विघ्नोंका नाश करनेवाली तथा सब प्रकारकी सिद्धि देनेवाली देवी होऊँ जनार्दन ! जो लोग आपमें भक्ति रखते हुए मेरे दिनको उपवास करेंगे, उन्हें सब प्रकारकी सिद्धि प्राप्त हो।

माधव! जो लोग उपवास, नक्त अथवा एकभुक्त करके मेरे व्रतका पालन करें, उन्हें आप धन, धर्म और मोक्ष प्रदान कीजिये ।’

श्रीविष्णु बोले— कल्याणी! तुम जो कुछ कहती हो, वह सब पूर्ण होगा।

दोनों पक्षों की एकादशी (Utpanna Ekadashi) है सामान फलदायी , विद्वान् इसमें न करें भेद।

भगवान् श्रीकृष्ण कहते हैं- युधिष्ठिर! ऐसा वर पाकर महाव्रता एकादशी बहुत प्रसन्न हुई। दोनों पक्षोंकी एकादशी समान रूपसे कल्याण करनेवाली है। इसमें शुक्ल और कृष्णका भेद नहीं करना चाहिये।

यदि उदयकालमें थोड़ी-सी एकादशी(Utpanna Ekadashi) , मध्यमें पूरी द्वादशी और अन्तमें किञ्चित् त्रयोदशी हो तो वह ‘त्रिस्पृशा’ एकादशी कहलाती है। वह भगवान्‌को बहुत ही प्रिय है।

यदि एक त्रिस्पृशा एकादशीको उपवास कर लिया जाय तो एक सहस्र एकादशीव्रतोंका फल प्राप्त होता है तथा इसी प्रकार द्वादशीमें पारण करनेपर सहस्त्र गुना फल माना गया है। अष्टमी, एकादशी, षष्ठी, तृतीया और चतुर्दशी – ये यदि पूर्व तिथिसे विद्ध हों तो उनमें व्रत नहीं करना चाहिये।

परवर्तिनी तिथिसे (Utpanna Ekadashi) युक्त होनेपर ही इनमें उपवासका विधान है। पहले दिन दिनमें और रातमें भी एकादशी हो तथा दूसरे दिन केवल प्रातःकाल एक दण्ड एकादशी रहे तो पहली तिथिका परित्याग करके दूसरे दिनकी द्वादशीयुक्त एकादशीको ही उपवास करना चाहिये।

यह विधि मैंने दोनों पक्षोंकी एकादशीके लिये बतायी है। जो मनुष्य एकादशीको (Utpanna Ekadashi) उपवास करता है, वह वैकुण्ठधाममें, जहाँ साक्षात् भगवान् गरुडध्वज विराजमान हैं, जाता है। जो मानव हर समय एकादशीके माहात्म्यका पाठ करता है, उसे सहस्र गोदानोंके पुण्यका फल प्राप्त होता है। 

जो दिन या रातमें भक्तिपूर्वक इस माहात्म्यका श्रवण करते हैं, वे निस्सन्देह ब्रह्महत्या आदि पापोंसे मुक्त हो जाते हैं। एकादशीके समान पापनाशक व्रत दूसरा कोई नहीं है।

सर्वोत्तम गुणवत्ता वाले सभी रत्न खरीदें सर्वोत्त्तम दामों में।

अपने जीवन की सभी समस्याओं का समाधान जानने के लिए, भारत के सर्वश्रेष्ठ ज्योतिषियों के साथ मुफ़्त कॉल प्राप्त करें।

वीडियो में जवाब

Trusted by 5 Million Seekers

Get a Personal Vedic Reading

Articles give the framework. Your chart gives the answers. Talk to one of our 200+ verified Vedic astrologers about your specific questions.

200+
Vedic Experts
4.7★
Avg Rating
24×7
Chat & Call
Download Guruji App →

Free first consult · Pay per minute from ₹3 · Hindi / English / Tamil & 10 more

Today's Horoscope

Check free horoscope here

Start