हृदय रेखा, भाग्य रेखा, स्वास्थ्य रेखा, मस्तिष्क रेखा तथा जीवन रेखा (yog) आदि के बारे में गहन अध्ययन करना अति आवश्यक है इनमें जीवन रेखा (yog) का सर्वप्रथम अध्ययन अति आवश्यक है कि व्यक्ति की उम्र कितनी हैं और किस उम्र में उसके साथ कोई दुर्घटना घटेगी। यह सभी इन रेखाओं के माध्यम से ज्ञात हो सकता है।
हस्त रेखा का इतिहास अति प्राचीन है। संसार में जन्मे प्रत्येक व्यक्ति का चरित्र, उसका चेहरा, रंग, गुण, सोचने का, बातचीत करने का तरीका उसका भाग्य उसकी हस्त रेखाएँ (yog) एक दूसरे से पूर्णत: भिन्न है।
वैसे तो पूरी प्रकृति ही एक चमत्कार हैं लेकिन ये हस्त रेखा (yog) ईश्वर के द्वारा प्रदान किया गया वह उपहार है जिसके द्वारा हम अपने भाग्य की रेखाओ को सही दिशा में ले जा सकते हैं।

हस्त रेखा (yog)के अद्भुत योग बताते है आपका कल।
हस्त रेखा के अद्भुत योग बहुत ज्यादा है उनमे से कुछ ऐसा योग जो आपकी छमता और भविष्य को बारीकी से बता देते है उनके बारे में जानते है।
गजलक्ष्मी योग (yog)
यदि दोनों हाथों में भाग्यरेखा मणिबन्ध से प्रारम्भ होकर सीधी शनि पर्वत पर जा रही हो तथा सूर्य पर्वत विकसित होने के साथ-साथ उस पर सूर्य रेखा भी पतली लम्बी तथा लालिमा लिए हुए हो।
इसके साथ ही साथ मस्तिष्क रेखा, स्वास्थ्य रेखा तथा आयु रेखा गहरी हो, तो उसके हाथ में गजलक्ष्मी योग बनता है।
फल : जिसके हाथ में यह योग होता है, वह व्यक्ति साधारण घराने में जन्म लेकर के भी अत्यन्त उच्चस्तरीय सम्मान प्राप्त करता है। उसके कार्यों के द्वारा उसकी पहचान बनती है।
आर्थिक एवं भौतिक दृष्टि से ऐसे व्यक्तियों के जीवन में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रहती। ऐसे व्यक्ति स्वभाव से नम्र, विवेकवान तथा गुणवान होते हैं। व्यापार कार्य में ये व्यक्ति विशेष सफल होते है।
वस्तुतः गजलक्ष्मी योग रखने वाला व्यक्ति जीवन में पूर्ण सफलता प्राप्त करता है। मृत्यु उपरान्त भी उनके गुणों की चर्चा होती है।
शुभ योग (yog)
यदि दाहिने हाथ में शनि पर्वत विकसित हो तथा : उस पर स्पष्ट भाग्य रेखा आकर बनी हो, तो उसके हाथ में होता है। शुभ योग
फल :- जिस व्यक्ति के हाथ में शुभ योग होता है, वह प्रसिद्ध वक्ता तथा जनता को सम्मोहित करने की क्षमता रखने वाला होता है।
उसकी वाणी में मंत्र मुग्ध करने की शक्ति होती है तथा जनता की भावनाओं को अपने पक्ष में करने की उसे पूर्ण कला आती है।

इन्द्र योग (yog)
जिसके हाथ में मंगल पर्वत अपने स्वाभाविक रूप से विकसित हो तथा मस्तिष्क रेखा तथा भाग्य रेखा पूर्ण लम्बाई लिए हुए सीधी और स्पष्ट हो, तो उस व्यक्ति की हथेली में इन्द्र योग होता है।
फल :- जिस व्यक्ति के हाथ में इन्द्र योग होता है, वह व्यक्ति बलिष्ठ, चतुर तथा सफल रणनीतिज्ञ होता है। ऐसा व्यक्ति मिलिट्री में उच्च पद प्राप्त करता है। उसका भाग्योदय ३० वें साल के बाद ही विशेष रूप से होता देखा गया है।
लग्नाधि योग(yog)
यदि हथेली में भाग्य रेखा पूर्ण विकसित हो और पूरी हथेली में सभी पर्वत अपने आप में विकसित हो तथा बुध रेखा पूरी लम्बाई लिए हुए हो, तो उस व्यक्ति के हाथ में लग्नाधि योग होता है।
फल :- जिस व्यक्ति के हाथ में लग्नाधि योग होता है, वह पूर्ण विद्वान और चतुर वक्ता होता है। उसकी विद्वता का लोहा अन्य लोग भी मानते हैं। शारीरिक रूप से ऐसा व्यक्ति स्वस्थ, सबल और आकर्षक होता है।

मरूत योग (yog)
यदि हाथ में शुक्र पर्वत पूर्ण विकसित हो और उस पर किसी प्रकार की बाधा न हों, साथ ही गुरु पर्वत स्पष्ट हो और पूरी हथेली में सभी पर्वत अपने आप में विकसित हों तथा बुध रेखा पूरी लम्बाई लिए हुए हो, तो उस व्यक्ति के हाथ में लग्नाधि योग होता है।
फल : जिस व्यक्ति के हाथ में लग्नाधि योग होता है, वह पूर्ण विद्वान और चतुर वक्ता होता है। उसकी विद्वता का लोहा अन्य लोग भी मानते हैं। शारीरिक रूप से ऐसा व्यक्ति स्वस्थ, सबल और आकर्षक होता है।
पर्वत योग (yog)
यदि हथेली में भाग्य रेखा मणिबन्ध से प्रारम्भ होकर सीधी शनि पर्वत तक पहुंचती हो तथा यह रेखा पतली, गहरी, स्पष्ट तथा बिना कटी-फटी हो और अपने उद्गम स्थान पर मछली का आकार बनाती हो, तो उसके हाथ में पर्वत योग का निर्माण होता है।
फल : जिसके हाथ में पर्वत योग होता है, वह व्यक्ति अपने भाग्य का स्वयं ही निर्माता होता है। जीवन में वह जिस कार्य में भी हाथ डालता है, भाग्य उसका साथ देता है और वह उन कार्यों में सफलता प्राप्त करता है। शिक्षा के क्षेत्र में उसे पूर्ण सफलता मिलती है।
तथा अपने यौवन काल में वह गरीबों, अनाथों एवं पीड़ितों की मदद करता है। लेकिन इन सभी गुणों से युक्त होने पर भी वह भोगी होता है तथा अपनी पत्नी के अलावा अन्य कई स्त्रियों से उसके पत्नीवत् मधुर सम्बन्ध रहते हैं।

गन्धर्व योग (yog)
यदि दाहिने हाथ तथा बाएँ हाथ की हथेलियों शुक्र पर्वत पूर्ण विकसित हो तथा उन पर वर्ग का चिन्ह हो, साथ ही में सूर्य पर्वत एवं सूर्य रेखा पुष्ट एव स्पष्ट हो तो गंधर्व योग होता है।
फल :- जिसके हाथ में गंधर्व योग होता है, वह व्यक्ति प्रसिद्ध गायक, अथवा संगीतकार होता है। ऐसे व्यक्ति अपना पूरा जीवन कला की साधना में लगा देते हैं और इस क्षेत्र में पूर्ण सफलता प्राप्त करते हैं।
इस योग का अध्ययन करते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि उसके हाथ में सूर्य रेखा तथा सूर्य पर्वत विकसित हो तथा सही हो। इसके अलावा शुक्र पर्वत दोनों ही हाथों में विकसित हो।
वसुमति योग (yog)
यदि उंगलियाँ बिना गांठ वाली तथा कुछ लम्बाई लिए हुए होती है, साथ ही गुरु, सूर्य, शनि तथा बुध पर्वत अपने-अपने स्थानों पर विकसित हो, तो वसुमति योग बनता है।
फल : ऐसा व्यक्ति अपने जीवन में पूर्ण भौतिक सुख प्राप्त करता है तथा उसके जीवन में धन की कोई कमी नहीं रहती। ऐसा व्यक्ति अपने ही परिश्रम से धन उपार्जित कर समाज में यश तथा सम्मान प्राप्त करता है।

सति योग (yog)
यदि किसी महिला के हाथ में गुरु पर्वत पूर्ण विकसित हो तथा सभी उंगलियां लम्बी, सुन्दर तथा स्वस्थ हों, तो वह पतिव्रता होती है।
फल:- जिस महिला के हाथ में यह योग होता है, वह पतिव्रत धर्म को निभाने वाली, जीवन में पति को सहयोग एवं सुख देने वाली तथा पूर्णतः साध्वी महिला होती है।
अखण्ड साम्राज्यपति योग (yog)
यदि दोनों हाथों में भाग्य रेखा मणिबन्ध पर मत्स्याकार बना कर शनि पर्वत से मिलती हो तथा सूर्य रेखा लम्बी, पतली, स्पष्ट हो एवं चन्द्र पर्वत से पतली रेखा निकलकर बुध पर्वत को स्पर्श करती हो तथा सूर्य, शनि एवं शुक्र के पर्वत पूर्ण विकसित हो, तो उसके हाथ में अखण्ड साम्राज्यपति योग होता है।
फल:- जिस व्यक्ति का जन्म इस योग में होता है, वह अपने जीवन में समस्त प्रकार के ऐश्वर्य तथा भोगों का भोग करता है और अपने कार्यों से विश्व विख्यात होता है।
ऐसा व्यक्ति उच्चस्तरीय समाज सुधारक, देश नेता, किसी विशेष क्षेत्र में विशेषज्ञ, साहसी और पराक्रमी होता है।
मालव्य योग (yog)
यदि हथेली में शुक्र पर्वत न तो दबा हुआ हो और न अधिक विकसित हो, परन्तु सामान्यतः विकसित, चमकीला तथा स्वस्थ हो, साथ ही जीवन रेखा ने मणिबन्ध की ओर आते हुए शुक्र पर्वत को पूर्ण विस्तार दिया हुआ हो तथा अंगूठा लम्बा किंचित पीछे की ओर झुका हुआ हो।
शुक्र पर्वत पर किसी प्रकार का बिन्दु या जाल या बाधक रेखाओं के चिन्ह न हो, तो उसके हाथ में मालव्य योग होता है।
फल:- जिस व्यक्ति की हथेली में मालव्य योग होता है, वह अत्यन्त सुन्दर तथा आकर्षक होता है।
उसके व्यक्तित्व में कुछ ऐसी विशेषता होती है कि जिससे वह लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल हो जाता है।
हंस योग (yog)
यदि हथेली में तर्जनी उंगली अनामिका से लम्बी : हो, गुरु पर्वत पूर्णत: विकसित तथा लालिमा लिए हुए हो, उस पर क्रॉस के चिन्ह के अलावा और अन्य कोई चिन्ह न हो तो उसके जीवन में हंस योग (yog) का निर्माण होता है।
फल:- जिस व्यक्ति के हाथ में हंस योग (yog) होता है, वह व्यक्ति लम्बे तथा आकर्षक डीलडौल का स्वस्थ, सुन्दर पुरूष होता है। उसका व्यक्तित्व हर समय खिला हुआ रहता है।
हंसमुख चेहरा, उन्नत ललाट, तीखी नासिका, विशाल वक्षस्थल तथा सुन्दर व्यक्तित्व वाला ऐसा व्यक्ति दूरदर्शी होने के साथ-साथ मित्रों परिचितों एवं सम्बन्धियों का सहायक होता है।
रूचक योग (yog)
यदि हथेली में मंगल पर्वत पूर्णत: विकसित, स्पष्ट तथा लालिमा लिए हुए हो, साथ ही मंगल रेखा सीधी पतली तथा सुन्दर हो, तो उस व्यक्ति के हाथ में रूचक योग होता है।
फल:- इस योग (yog)में जन्म लेने वाला व्यक्ति शारीरिक दृष्टि से बलवान तथा पुष्ट होता है। वह अपने कार्यों से समाज और देश का नाम रोशन करता है।
समय पड़ने पर यह देश का नेतृत्व करने की भी क्षमता रखता है। उसका जीवन राजा के समान ही व्यतीत होता है। अपने देश के प्रति देश की संस्कृति और कला के प्रति वह हरदम जागरूक रहता है तथा अपने देश की प्रतिष्ठा को ऊँचा उठाने में बराबर सहायक बना रहता है।
ऐसे व्यक्ति का जीवन तथा चरित्र उच्चकोटि का होता है।
सर्वोत्तम गुणवत्ता वाले सभी रत्न खरीदें सर्वोत्त्तम दामों में।

























