घोड़े की नाल स्वयं में एक बहुत ही शक्तिशाली यन्त्र के जैसा कार्य करता है। इसकी अपार शक्ति आपके घरमें अथवा व्यापार में आरही सभी समस्याओं को समाप्त कर सकता है। शास्त्रों में उल्लेख है की घोड़े का नाल न्याय के देवता शनि देव् को अत्यंत प्रिय है।
घोड़े की नाल लोहे के धातु से बनता है परन्तु इसकी ज्योतिषीय शक्ति घोड़े के पैर में पहनने से आती है। और तभी यह अपना प्रभाव दिखा सकता है। अतः घोड़े की नाल लेने से पहले उसकी परख अच्छे से करलें की वह घोड़े के खुर से निकला है या मात्र लोहे के धातु को एक ढांचा देदिया गया है।
इस प्रकार जांच के बाद ही घोड़े की नाल खरीदने से और उसका विधि पूर्वक इस्तेमाल करने से आपके जीवन में प्रगति का बदलाव दिखाई देगा , परन्तु यदि घोड़े के नाल असली नहीं है तो वह प्रभाव दिखाने में असक्षम रहेगा।

यदि स्वयं किसी घुड़साल से घोड़े की नाल मिल जाती है तो यह सबसे उत्तम है। पर यदि यह संभव नहीं है तो किसी ऐसे जगह से ही घोड़े की नाल लें जहाँ उसके असली होने की सही पुष्टि हो।
घोड़े की नाल धारण करते समय कई बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए अन्यथा यह धातु विपरीत परिणाम भी देसकता है। इसलिए घोड़े की नाल को इस्तेमाल करने से पहले इसके बारें में पूरी जानकारी अवश्य जान लें।
घोड़े की नाल किसे धारण करने से होगा लाभ?
- घोड़े के नाल शनि देव के दुष्प्रभावों से हमारी रक्षा कर उनकी कृपा पात्र बनता है अतः जो लोग शनि के साढ़े साती परेशान है। उनके लिए घोड़े का नाल विशेष लाभकारी सिद्ध हो सकता है।
- साढ़े साती के अलावा यदि व्यक्ति शनि की छोटी पनौती से पीड़ित है। तो उसके लिए भी घोड़े के नाल सबसे उत्तम लाभकारी सिद्ध हो सकता है।
- हर व्यक्ति के जीवन काल में कुंडली में महादशा अनुसार रत्न पहनने का विचार बताया जाता है। यदि आपके जन्म कुंडली में शनि की महादशा है , या शनि की प्रत्यंतर दशा है तो घोड़े के नाल आप जरूर पहने क्यूंकि यही वह रत्न है। जो आपको हर समस्या से दूर करके सुख समृद्धि प्रदान करेगा। ऐसे स्थिति के जातक यदि ज्योतिष पर विश्वाश करते है तो उनको निःसंदेह घोड़े का नाल धारण करना चाहिए।
- यदि आपके घर का गलत निर्माण हो चूका है जो बदलने का अब सामर्थय नहीं है , यदि आप किसी किराये के मकान में रह रहें है जहाँ का वास्तु सही नहीं है, तथा यदि किसी भी तरीके के दोष युक्त स्थान में रह रहें हो और आपकी प्रगति में वह बाधा बन रहा हो तो घोड़े की नाल आपके लिए सर्वोत्तम समाधान है।
- यदि आपके अपने घरमें वस्तु दोष हो तो घर के हर सदस्य को घोड़े का नाल जरूर पहना चाहिए।
- यदि धरके सदस्य बीमार हों , घरमें कोई प्रेत बाधा हो तो घर के सदस्यों को घोड़े का नाल जरूर पहनना चाहिए। इससे वह सभी रोगों से मुक्ति पाजायेंगे तथा घरके सभी सदस्य नजर टोना आदि से सुरक्षित रहेंगे।
- यदि व्यक्ति मन में अत्यधिक तनाव हो , अथवा वह बार -बार आत्महत्या की कोशिशें कर रहा हो या अत्यधिक निराशावादी हो , तो घोड़े का नाल उसके अँधेरे जीवन में सूर्य के सामान प्रकाश ला सकता है। और उसमे जीवन जीने और आशावादी होने के विचारों की उत्पत्ति कर सकता है।
- अगर व्यक्ति के कुंडली में शनि कमजोर है , या शनि राशि स्वामी है , अथवा शनि कोई दुष्परिणाम दे रहा हो , तो ऐसे व्यक्ति के लिए घोड़े की नाल बहुत ही महत्वपूर्ण सलाह हो सकती है। ऐसे जातक घोड़े का नाल जरूर धारण करें।
घोड़े की नाल का सही पहचान कैसे करें ?
सामान्यतः काले घोड़े की नाल का आकार अंग्रेजी के U अक्षर के जैसा होता है। इसका प्रभाव ही स्वयं में इसकी सबसे बड़ी असली होने की पहचान मानी जाती है। यह लोहे के धातु का होता है इसका उपयोग काले घोड़े के पैरों को सुरक्षित रखने में किया जाता है।
इसकी पहचान एक लोहे के धातु में ही की जा सकती है। और यह घोड़े द्वारा इस्तेमाल किया गया है या नहीं इसकी जांच का कोई ठोस प्रमाण तो नहीं है परन्तु घुड़साल से लेना या किसी प्रतिष्ठित संस्थान से घोड़े का असली नाल प्राप्त किया जा सकता है।

घोड़े की नाल धारण करने के चमत्कारी फायदे।
- ज्योतिष अनुसार घोड़े के नाल कारोबार अथवा दूकान में बरकत के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
- शनि की साढ़ेसाती में घोड़े का नाल आपकी सुरक्षा अद्भुत तरीके से कर सकता है।
- घोड़े का नाल वक्री शनि के दुष्प्रभावों से भी घोड़े का नाल पहनने वाले को सुरक्षा करता है।
- लोहा शनि देव का प्रिय धातु है और घोड़े का नाल उसमे भी उत्तम अतः इसे धारण करने वाला व्यक्ति शनि महराज का प्रिय हो जाता है।
- घोड़े का नाल घरके रोग व्याधि को नष्ट करदेता है। जिससे इसे धारण करने वाला स्वस्थ एवं दीर्घायु होता है।
- घोड़े का नाल धारण करने से व्यक्ति यदि कर्ज से घिरा है अथवा घरमें दलिद्रता का वाश है तो घोड़े का नाल कर्ज जल्दी भरजाने में और दलिद्रता नष्ट करने में अत्यंत लाभकारी सिद्ध होता है।
- घोड़े के नाल तनाव और अत्यधिक शोक की भावना को नष्ट करता है और मनुष्य हमेशा स्वयं को ताजा महसूस करता है।
- वास्तु दोष से पीड़ित व्यक्तियों के लिए घोड़े का नाल सबसे श्रेष्ठ उपाय कहा जा सकता है इससे वह वास्तु दोष के प्रभावों से मुक्त होकर प्रगति प्राप्त कर सकते हैं।
- घोड़े का नाल शनि की महादशा वाले लोगों के लिए बहुत ही लाभकारी होता है।
- शनि को न्याय का देवता माना जाता है। अतः घोड़े का नाल उनके लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होसकता है जो झूठे मुकदमे से परेशान है अथवा घर में आपसी क्लेश है।
घोड़े की नाल धारण विधि क्या है ?
घोड़े के नाल धारण करने के अपने अद्भुत चमत्कारी फायदे होते हैं पर अगर यह सही मुहूर्त में धारण नहीं किया गया अथवा धारण की विधि गलत है तो अपना विपरीत परिणाम भी दे सकता है। इसलिए इसके धारण करने से पूर्व वैदिक धारण करने के नियमों को ज़रूर ध्यान में रखना चाहिए।
शास्त्रों में बताया गया है कि घोड़े की नाल शनिवार को धारण करना ज्यादा लाभकारी होगा , धारण करते समय ध्यान रखें की उस समय पंचक , भद्रा , 4 , 9 , 14 तिथियां न हो। इसके साथ ही मघा , मूल और पूर्वा फाल्गुनी जैसे घातक नक्षत्र न हो। और कोशिश करे की मास का शुक्ल पक्ष हो एवं हस्त अथवा चित्र नक्षत्र हो तो उत्तम समय माना जाता है।
इसको धारण करने के सन्दर्भ में बताया गया है की पहले इसकी पूजा करें। पूरे उपचारों से विधिवत अर्घ , आरती, भोग लगा कर पूजन करें। फिर इसे शनि वीज मंत्र पढ़कर अभिमंत्रित करें।
इसके बाद इसे प्रणाम करके अपने सुरक्षा के लिए विनती करके धारण करें। धारण के बाद काले कौवे और काले कुत्ते को सरसो का तेल लगा कर रोटी खाने को दें।
इस प्रकार धारण करने से घोड़े का नाल पूर्णतः लाभकारी होगा।
घोड़े की नाल एवं शनि देव का सम्बन्ध।
न्याय के संरक्षण देवता न्यायमूर्ति शनि महराज को लोहे के वस्तुओं से अत्यधिक लगाव है। इनके चुंबकीय गुण शनि महराज को प्रसन्न करते हैं। मान्यता है की घोड़े का नाल जमीन पर बार बार घिसता है और संघर्ष करता है जिससे इसमें चुम्बकीय तत्त्व एवं गुण आजाते है। शनि देव भी संघर्ष और मेहनत के ग्रह माने जाते हैं। इसी वजह से दोनों का आपसी लगाव एवं घोड़े का नाल शनि देव को प्रिय होना माना जाता है।
घोड़े का नाल धारण करने के बाद कभी भी झूठ न बोले इससे शनि देव रुष्ट होते हैं तथा घोड़े का नाल भी अपना विपरीत परिणाम देने लगता है , जैसी शक्ति हो इसे धारण करने के बाद गरीबों को कुछ जरूर करें इससे इसकी शक्ति बढ़ती है।
शनि देव न्याय के देवता है यदि आप न्याय के साथ कार्य करोगे तो सफलता जरूर मिलेगी परन्तु यदि किसी को धोखा देकर या अन्याय पूर्ण तरीके से सफलता प्राप्त करने की कोशिश की तो यह घोड़े का नाल आपके लिए ब्रह्मास्त्र से भी खतरनाक घातक अस्त्र हो सकता है। अतः इसको पहनने के बाद जीवन न्याय के रस्ते पर ही चल कर जियें। इसको पहनने के जुआँ आदि खेलना भी वर्जित है।

घोड़े की नाल किन तरीकों से कर सकते हैं धारण ?
- यदि आपके व्यापार अथवा दूकान में समस्या आरही है तो घोड़े का नाल अपने दूकान के उस हिस्से में रखें जहा पर आने जाने वालों की नजर इसपे पड़ती रहे। दूकान या कार्यालय में घोड़े का नाल लगाते समय यह जरूर ध्यान रखें की u का आकार सीधा हो और यह ऊपर की और होना चाहिए।
- यदि मनुष्य के निजी जीवन में शनि का साढ़े साती चल रहा हो या शनि की महादशा हो अथवा नौकरी या शिक्षा के क्षेत्र में परेशानी आरही हो तो ऐसे जातक घोड़े के नाल का छल्ला अथवा अंगूठी धारण करें। मध्यमा उंगली में शनि का वाश होता है अतः घोड़े का नाल से निर्मित अंगूठी या चला मध्यमा उंगली में ही पहने।
- यदि घरमे धन स्थिर न रहता हो अथवा आर्थिक तंगी हो तो ऐसे समस्या में जातक को चाहिए की घोड़े का नाल अथवा उसका अंश या टुकड़ा लेकर अपनी तिजोरी में रख दे। धन से जुडी हर समस्या का निदान हो जाएगा।
सर्वोत्तम गुणवत्ता वाले सभी रत्न खरीदें सर्वोत्त्तम दामों में।


























