Home / Blog / नवरात्री में पूजन, भोग एवं दुर्गा पाठ की सही विधि क्या है?

नवरात्री में पूजन, भोग एवं दुर्गा पाठ की सही विधि क्या है?

नवरात्री में पूजन एवं पाठ करने से पहले उसकी सही विधि जरूर जानले अन्यथा माता रानी भगवती दुर्गा प्रसन्न  होने के बजाय  रुष्ट हो जाएंगी। जिससे आपको मिलाने वाला कृपा प्रसाद आपके अनिष्ट में बदल जाएगा अतः माता रानी के पूजन में बनाये गए नियमों को जरूर माने ताकि जगदम्बा के आशीर्वाद से आप धन, सुख और समृद्धि से परिपूर्ण होजा ये तथा माता रानी प्रसन्न रहें।

Astro Ritesh D Astro Ritesh D Mar 27, 2026
नवरात्री में

Sorry, this entry is only available in अमेरिकी अंग्रेज़ी.

नवरात्री में पूजन एवं पाठ करने से पहले उसकी सही विधि जरूर जानले अन्यथा माता रानी भगवती दुर्गा प्रसन्न  होने के बजाय  रुष्ट हो जाएंगी।

जिससे आपको मिलाने वाला कृपा प्रसाद आपके अनिष्ट में बदल जाएगा अतः माता रानी के पूजन में बनाये गए नियमों को जरूर माने ताकि जगदम्बा के आशीर्वाद से आप धन, सुख और समृद्धि से परिपूर्ण होजा ये तथा माता रानी प्रसन्न रहें।

नवरात्रि में पूजा के दौरान भोजन करने के संबंध में लिखा है कि व्रत में रहकर या भोजन करके मां दुर्गा की पूजा की जा सकती है. बस आपका मन भक्ति में समर्पित और शुद्ध होना चाहिए।

नवरात्रि के दौरान मांस, शराब, लहसुन, प्याज और बैगन आदि जैसे तामसिक भोजन का त्याग करना चाहिए और जिस घर में माता रानी की स्थापना की गई है

वहां ये तामसिक चीजे नहीं होनी चाहिए और घर का कोई भी सदस्य  इनका सेवन न करें। ऐसा करने से देवी क्रोधित हो जाती हैं और घर को नष्ट कर देती हैं।

घर में केवल शुद्ध सात्त्विक भोजन ही बनाना चाहिए और 9 दिनों तक सदस्य को केवल सात्विक और शुद्ध भोजन का ही सेवन करना चाहिए, यदि संभव हो तो नियमानुसार नवरात्रि व्रत का पालन करें।

नवरात्री में व्रत के कोन से नियम होते हैं?

नवरात्री में व्रत नवरात्रि के पहले दिन से नवमी दशमी के योग में पारण तक नवरात्रि व्रत की अवधि का वर्णन है। व्रत का पालन करने वालों को ब्रह्मचर्य का जीवन व्यतीत करना चाहिए।

धूम्रपान या शराब पीने से बचना सबसे अच्छा है। इस अवधि के दौरान, अपने बाल काटने, नाखून काटने या दाढ़ी मुंडवाने से बचें।

आंशिक उपवास रखते हुए, उन्हें कुट्टू, सिंघारा, साबूदाना, समा, दूध और फल लेने की अनुमति है। तिल और सरसों के तेल से बचना चाहिए।

हालांकि, घी या मूंगफली का तेल उपयुक्त विकल्प हैं। नवरात्रि के दौरान, निर्मित नमक से बचना चाहिए और इसके बजाय समुद्री नमक का उपयोग करना चाहिए।

जो लोग पूजा या उपवास कर रहे हैं उन्हें चमड़े के कपड़े या सामान नहीं पहनना चाहिए। उन्हें काले रंग की पोशाक पहनने से भी बचना चाहिए।

 

Navaratri: 2022

नवरात्री में पूजन की क्या है सही विधि ?

इन नव  दिनों में शास्त्रीय विधि से मां दुर्गा के नवो  रूपों की पूजा करें, यदि आपको स्वयं इसके बारे में अच्छा ज्ञान नहीं है, तो किसी अच्छे विद्वान से सलाह लें या किसी ब्राह्मण से इसकी पूजा करवाएं।

नवरात्री में शाश्त्र अनुसार पूजन की विधि इस प्रकार है –

नवरात्री में पूजन से पहले स्वयं को सुद्ध करले इसके लिए यदि आपको ज्ञान है तो संध्या विधि पूर्वक करले अन्यथा आचमन करके, अपने  आसन  को पवित्र करे तथा कुशा से फिर स्वयं को भी पवित्र करें।

पवित्र होने  के बाद गायत्री का जाप एक माला जरूर करें उसके बाद ही पूजन आरम्भ करें अन्यथा पूजन का कोई भी फल नहीं प्राप्त होगा।

जाप के बाद माता रानी के पूजन का आरम्भ स्वस्ति वाचन से करें  उसके  माता पिता, गौ , ब्राह्मण, गुरु , एवं कुल देवता को प्रणाम करके श्री गणेशाय नमः बोलकर अखंड  घी का अखंड ज्योति जलाएं।

उसके बाद पूजन का संकल्प ले तथा साथ ही नव रात्रि के नव दिन व्रत का भी संकल्प लें।  संकल्प के बाद सर्व प्रथम पूज्यनीय गणेश जी की आराधना करें उनका आवाहन करके सम्पूर्ण सोलहों उपचारों से उनकी पूजा करे तथा साथ ही गाय के गोबर से बनी  गौरी का भी पूजन करें।

गणेश जी को विशेषार्घ  दें तथा पूजन उनके चरणों में समर्पित करदें और विनती करें की हे विघ्न हर्ता  हे लम्बोदर हम माता रानी के नव दिन के पूजन को आज सुरु करने जा रहे है।

यदि हमसे कोई त्रुटि हो तो छमा करना और हमारे पूजन एवं नव दिन के व्रत में आने वाले सभी विघ्नों  को हर लेना।  ऐसा बोलकर हाथ में  लिया जल जमीन पर गिरा दें।

नवरात्री पूजन में गणेश गौरी के बाद कलश की पूजा होती है और  फिर नवग्रह , सप्तघृतमातृका एवं योगनियों के पूजन का भी विधान है।  इन सबका पूजन विधान से करने के बाद हम माँ दुर्गा के पूजन को आरम्भ करते हैं।

एक लाल कपडे पर नव जगह अक्षत रख कर उसपे सुपारी रखे और और उन नव जगहों पर मंत्र अनुसार माता रानी का आवाहन करें देवी के नव रूपों का मंत्र निम्नवत है –

 1.शैलपुत्री

Maa Shailputri

वन्दे वाञ्छि तलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्।

वृषारुढां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्॥

    2. ब्रह्मचारिणी

नवरात्री में

दधाना कपद्माभ्यामक्षमालाकमण्डलू।

देवी प्रसीदतु मयि ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा।।

  1. चन्द्रघण्टा

नवरात्री में

पिण्डजप्रवरारूढाचण्डकोपास्त्रकैर्युता।
प्रसादं तनुते मह्यम् चन्द्रघण्टेति विश्रुता॥

  1. कूष्मांडा

नवरात्री में

सुरासंपूर्णकलशं,रुधिराप्लुतमेवच।
दधाना हस्तपद्माभ्यां,कूष्मांडा शुभदास्तु मे।।

  1. स्कन्दमाता

नवरात्री में

सिंहासनगता नित्यं पद्माञ्चित करद्वया।

शुभदास्तु सदा देवी स्कन्दमाता यशस्विनी॥

  1. कात्यायनी

नवरात्री में

वन्दे वांछित मनोरथार्थचन्द्रार्घकृतशेखराम्।

सिंहारूढचतुर्भुजाकात्यायनी यशस्वनीम्॥

     7 .कालरात्रि

नवरात्रि में

करालवदनां घोरांमुक्तकेशींचतुर्भुताम्।

कालरात्रिंकरालिंकादिव्यांविद्युत्मालाविभूषिताम्॥

  1. महागौरी

नवरात्रि में

श्वेते वृषे समारूढा,श्वेताम्बरधरा शुचि:।

महागौरी शुभं दद्यात्, महादेवप्रमोददाद।।

  1. सिद्धिदात्री

नवरात्रि में पूजन, भोग एवं दुर्गा पाठ की सही विधि क्या है?

सिद्धगंधर्वयक्षाद्यैरसुरैररमरैरपि।

सेव्यमाना सदा भूयात सिद्धिदा सिद्धिदायिनी।।

इन मन्त्रों से माता का आवाहन ,धयान एवं पूरे विधि विधान से पूजन करे  आरती के बाद , दिव्य भोग लगाएं तथा माता  पूजन कर दुर्गाशप्तशती का पाठ करें।

 

नवरात्री में दुर्गा सप्तशती पाठ विधि एवं नियम।

नवरात्री में प्रात:काल स्नान करके और अनुष्ठान या पूजा करने के बाद उत्तर या पूर्व की ओर मुख करके आसन में बैठना चाहिए और एकाग्रता और भक्ति की स्थिति को प्राप्त करने का प्रयास करना चाहिए।

जब पाठ (पठन) ईमानदारी से समर्पण, दृढ़ विश्वास और उचित उच्चारण के साथ किया जाता है, तो यह सबसे प्रभावी होता है। दुर्गा सप्तशती पर पूरे ध्यान के साथ उस तरीके से पढ़ें जो आपको पसंद आए, उस अवधि के दौरान बात न करने, सोने, छींकने, जम्हाई लेने या थूकने का प्रयास न करें। एक अध्याय को बीच में नहीं छोड़ना चाहिए।

पुस्तक को एक स्टैंड पर स्थापित किया जाना चाहिए, जो आदर्श रूप से तांबे या लकड़ी से बना हो। प्रत्येक अध्याय के आरंभ और अंत में घंटियाँ बज सकती हैं। संकल्प शुरू करने से पहले  पवित्र होकर आचमन करलें ।

सप्तशती को पूरी तरह से नौ दिनों में पढ़ा जा सकता है, सभी अध्यायों को एक ही दिन में भी पढ़ा जा सकता है यह आपकी क्षमता पर आधारित है।

यह स्वीकृत प्रथा है। सप्तशती के दौरान जो भी संकल्प जोर से पढ़ा जाता है, वह पूरा होता है। शक्ति क्षेत्र में प्रवेश करने से कोई नहीं बच सकता क्योंकि शक्ति सभी इच्छा (इच्छा), ज्ञान (ज्ञान), और क्रिया (गतिविधि) का स्रोत है। शक्ति की पूजा करके सब कुछ प्राप्त किया जा सकता है क्योंकि प्रत्येक व्यक्ति शक्ति से ज्यादा कुछ नहीं है।

पाठ पढ़ने का क्रम इस प्रकार होना चाहिए:-

देवी सूक्तम, देवी कवचम, अरगला स्तोत्रम, कीलकम, रात्री सूक्तम। देवी महात्म्य, नवर्ण मंत्र जप, अध्याय पाठ, नवर्ण मंत्र जप, रहस्य, क्षमा प्रार्थना इस तरीके से नव दिन तक श्रद्धा पूर्वक पाठ करें और रोजाना माता रानी की भव्य पूरे विधान से पूजन करें।

नवरात्री में विसर्जन एवं पारण विधि क्या है?

दुर्गा विसर्जन के दौरान “गच्छ गच्छ सुरश्रेष्ठ स्वास्थानम परमेश्वरी। पुजाराधनकले चा पुनर्गमनय चा।” मंत्र का जाप करते रहना चाहिए।

परंपरा के अनुसार, इस दिन मां दुर्गा को कैलाश पर्वत पर लौटने के लिए होता है।

जो  में पिछले नौ दिन उपवास की स्थिति में बिताए थे; कुछ लोग रात में ही भोजन  करके  हैं , जबकि अन्य  मां के जलमग्न होने के बाद ही  पारण करते है। इस दिन, देवी दुर्गा के भक्त आरती करते हैं और अपने माथे पर सिंदूर लगाते हैं।

मूर्ति के विसर्जन के लिए एक बड़े जुलूस का आयोजन किया जाता है जिसमें देवी की मूर्ति को अलंकृत किया जाता है और विसर्जन के लिए एक पवित्र तालाब या नदी में लाया जाता है।

मां के भक्त दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान विसर्जन जुलूस में भाग लेते हैं और उन्हें अलविदा कहने के लिए पारंपरिक गीत गाते और नृत्य करते हैं।

पारण से पूर्व कन्याओं का पूजन करना चाहिए जिनकी आयु ३ से १३ वर्ष तक हो। उन कन्याओं को चुनरी तथा उनके पसंद  के उपहार देकर प्रसन्न करे और आशीर्वाद लें।

शाश्त्र अनुसार पारण का समय तब होता है जब नवमी तिथि समाप्त हो रही हो और दशमी लग रही हो इसी योग का समय पारण के लिए सर्वोत्तम माना गया है।

नवरात्री में ज़रूर जपे ये नवदुर्गा के मंत्र हर मनोकामना होगी पूरी –

 

  1. शैलपुत्री- ह्रीं शिवायै नम:।
  2. ब्रह्मचारिणी- ह्रीं श्री अम्बिकायै नम:।
  3. चन्द्रघण्टा- ऐं श्रीं शक्तयै नम:।
  4. कूष्मांडा- ऐं ह्री देव्यै नम:।
  5. स्कंदमाता- ह्रीं क्लीं स्वमिन्यै नम:।
  6. कात्यायनी- क्लीं श्री त्रिनेत्रायै नम:।
  7. कालरात्रि – क्लीं ऐं श्री कालिकायै नम:।
  8. महागौरी- श्री क्लीं ह्रीं वरदायै नम:।
  9. सिद्धिदात्री – ह्रीं क्लीं ऐं सिद्धये नम:।

 

नवरात्री में इन बातों का ज़रूर रखे ध्यान नहीं तो रुष्ट हो जाएंगी भगवती।

नवरात्रि में दीपक का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि विसर्जन से पहले दीपक बुझने न पाए और यह भी ध्यान रखना चाहिए कि जिस स्थान पर स्थापना हुई है वह स्थान स्वच्छ और चमकीला हो। ध्यान रहे कि जिसने इसे स्थापित किया है वह नौ दिनों तक कहीं भी यात्रा न करे।

साथ ही काम, क्रोध, लोभ आदि पाप कर्मों से दूर रहें, नौ  दिन तक दिन में कम से कम दो बार आरती करें और कुछ भोग भी लगाएं। माता रानी के सामने किसी को भी जोर-जोर से बात नहीं करनी चाहिए और परिवार सहित उनकी सेवा में सदैव तत्पर रहना चाहिए।

नवरात्री में इस दिन लगाएं ये भोग मिलेगी अपार समृद्धि।

नवरात्री में नौ अलग अलग भोग लगाने का विधान है इसमें तिथि  अनुसार तथा दिन अनुसार भोग लगाने का नियम है। साथ ही  भोग लगाए गए वास्तु को ब्राह्मण को दान करने पर विशेष फल भी बताया गया है।

तो आइये जानते है की नवरात्रि में अथवा शुक्ल पक्ष में किस तिथि को माता नौ दुर्गा को क्या क्या अर्पित करने से क्या क्या लाभ मिलेंगे?

नवरात्री में दिन अनुसार देवी को क्या लगाएं भोग?

नवरात्री में भोग तो लगाना ही चाहिए साथ में अन्य किसी और अवसर पर भी माता के पूजन के समय दिन अनुसार भोग ज़रूर लगाएं। इससे  देवी कृपा विशेष रूप से  बनती है।

देवी भागवत पुराण  के आठवें स्कंध में नारद जी को बताते हुए बताते हुए कहा है की दिन अनुसार माँ  दुर्गा को सोमवार के दिन दूध चढाने से माता रानी दुखों का हरण  कर लेती हैं, मंगलवार को केला चढाने से देवी जातक को ज्ञान प्रदान  हैं, बुद्धवार को मक्खन चढाने से देवी कृपा मिलती है।

बृहस्पति वार को शक्कर चढाने से दीर्घायु मिलता है , शुक्रवार को खांड से व्यापार  है , शनिवार को गाय का शुद्ध घी चढाने से निरोगी काया  है तथा रविवार को खीर  भोग लगाने से अनिष्ट का नाश होजाता है। इस प्रकार सप्ताह से सात दिन अनुसार देवी को भोग लगाएं और आशीर्वाद प्राप्त करें।

नवरात्री में तिथि अनुसार देवी को क्या लगाएं भोग?

नवरात्री में माह का शुक्ल पक्ष चलता है।  देवी भागवत महा पुराण  के आठवें स्कंद के अनुसार नारद जी को बताते हुए विष्णु जी नवरात्री तथा शुल्क पक्ष में लगाने वाले माता के भोगो का तिथि एवं फल अनुसार वर्णन करते हुए बताते हैं की –

  1. नवरात्री में  पहले दिन प्रतिपदा तिथी को माता रानी को पुष्पहार तथा घी अर्पित करें तथा योग्य देवी भक्त ब्राह्मण को दान करें इससे जगदम्बा प्रसन्न होकर मनुष्य को निरोगी करती हैं।
  2. नवरात्री में  दूसरे दिन द्वितीया तिथी को माता रानी को शक्कर अर्पित करें तथा योग्य देवी भक्त ब्राह्मण को दान करें इससे जगदम्बा प्रसन्न होकर मनुष्य को दीर्घायु करती हैं।
  3. नवरात्री में  तीसरे दिन तृतीया तिथि को माता रानी को दूध अर्पित करें तथा योग्य देवी भक्त ब्राह्मण को दान करें इससे जगदम्बा प्रसन्न होकर मनुष्य के दुःख को हरण करती हैं ।
  4. नवरात्री में  चौथे दिन चतुर्थी तिथि को माता रानी को पूड़ी अर्पित करें तथा योग्य देवी भक्त ब्राह्मण को दान करें इससे जगदम्बा प्रसन्न होकर मनुष्य के विघ्नों  को हरण  करती हैं ।
  5. नवरात्री में  पांचवे दिन पंचमी तिथि को माता रानी को केला अर्पित करें तथा योग्य देवी भक्त ब्राह्मण को दान करें इससे जगदम्बा प्रसन्न होकर मनुष्य को बुद्धिलाभ प्रदान करती हैं ।
  6. नवरात्री में  छठे दिन षष्ठी तिथि को माता रानी को शहद अर्पित करें तथा योग्य देवी भक्त ब्राह्मण को दान करें इससे जगदम्बा प्रसन्न होकर मनुष्य को सुंदरता प्रदान करती हैं ।
  7. नवरात्री के सातवें दिन सप्तमी तिथि को माता रानी को गुड़ से बना पदार्थ अथवा गुड़ के लड्डू  अर्पित करें तथा योग्य देवी भक्त ब्राह्मण को दान करें इससे जगदम्बा प्रसन्न होकर मनुष्य का शोक निवारण करती हैं ।
  8. नवरात्री में  आठवें दिन अष्टमी तिथि को माता रानी को नारियल चढ़ावें तथा योग्य देवी भक्त ब्राह्मण को दान करें इससे जगदम्बा प्रसन्न होकर मनुष्य का कष्ट निवारण  करती हैं ।
  9. नवरात्री में  नौवें दिन नवमी तिथि को माता रानी को खील चढ़ावें तथा योग्य देवी भक्त ब्राह्मण को दान करें इससे जगदम्बा प्रसन्न होकर मनुष्य का अपार सुख प्रदान  करती हैं ।

 

ध्यान रहे की अष्टमी को नारियल चढ़ाएं पर खाएं नहीं क्यूंकि अष्टमी को नारियल खाने से बुद्धि का नाश होता है अतः नारियल को दूसरे दिन दशमी में ग्रहण करें।

अधिक पढ़ें

वीडियो में जवाब

Trusted by 5 Million Seekers

Get a Personal Vedic Reading

Articles give the framework. Your chart gives the answers. Talk to one of our 200+ verified Vedic astrologers about your specific questions.

200+
Vedic Experts
4.7★
Avg Rating
24×7
Chat & Call
Download Guruji App →

Free first consult · Pay per minute from ₹3 · Hindi / English / Tamil & 10 more

Today's Horoscope

Check free horoscope here

Start